Google Pixel 8 Pro अक्टूबर में हो सकता है लॉन्च, लीक हुए स्पेसिफिकेशन

Google Pixel 8 Pro को Tensor G3 चिपसेट दिए जाने की उम्मीद है। लीक से पता चलता है कि फोन दो स्टोरेज वेरिएंट 128GB और 256GB में लॉन्च होगा।

Google Pixel 8 सीरीज़ के जल्द ही लॉन्च होने की उम्मीद की जा रही है। यह सीरीज भी पिछले Pixel 7 की तरह, बेस और प्रो मॉडल के साथ लॉन्च होगी। अभी हाल ही में इस सीरीज के Google Pixel 8 Pro मॉडल का स्पेसिफिकेशन लीक हुआ है, जिससे अनुमान लगाया जा सकता है कि यह Google Pixel 7 Pro का सक्सेसर होगा। Pixel 7 Pro को अक्टूबर 2022 में Tensor G2 SoC और 30W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया गया था।

Google Pixel 8 Pro को Tensor G3 चिपसेट दिए जाने की उम्मीद है। लीक से पता चलता है कि फोन दो स्टोरेज वेरिएंट 128GB और 256GB में लॉन्च होगा। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में OIS सपोर्ट के साथ 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ 64-मेगापिक्सल सेंसर और 48-मेगापिक्सल सेंसर शामिल होने की उम्मीद है और फ्रंट कैमरा 11 मेगापिक्सल सेंसर होने की संभावना है।

इस फोन में 27W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,950mAh की बैटरी होने की उम्मीद है। टिप्सटर योगेश बरार ने एक ट्वीट में Google Pixel 8 Pro के अपेक्षित प्रमुख स्पेसिफिकेशन पोस्ट किए। लीक से पता चला है कि फोन में 6.7 इंच QHD+ (2960 x 1440 पिक्सल) LTPO OLED डिस्प्ले होगा, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा और इसमें एंड्रॉइड 14 आउट-ऑफ-द-बॉक्स हो सकता है।

Accherishteyये भी पढ़े: Lenovo Tab M10 5G भारत में लांच, देखें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!