/* */

Google ने भारत के 10 बड़े ऐप्स के खिलाफ लिया बड़ा एक्शन,जानें क्या है पूरा विवाद

Google ने कई डेटिंग ऐप्स समेत भारत की 10 कंपनियों के ऐप्स को प्ले स्टोर से हटा दिया। पॉपुलर ऐप्स जैसे Bharat Matrimony भी इसमें शामिल है।

Google ने कई डेटिंग ऐप्स समेत भारत की 10 कंपनियों के ऐप्स को प्ले स्टोर से हटा दिया। पॉपुलर ऐप्स जैसे Bharat Matrimony भी इसमें शामिल है। इन ऐप्स को प्ले स्टोर की सर्विस फीस पेमेंट्स पर चल रहे विवाद के कारण हटाया गया है। गूगल का कहना है कि ऐप्स बिलिंग पॉलिसी फॉलो नहीं कर रहे हैं।

कौन-कौन से एप हैं शामिल?
Google Play स्टोर से कई नामी ऐप्स को कंपनी ने हटा दिया गया है। इन ऐप्स में Kuku FM, Bharat Matrimony, Shaadi.com, Naukri.com, 99 acres, Truly Madly, Quack Quack, Stage, ALT (Alt Balaji) भी शामिल है। इस एक्शन के बाद ऐप मालिकों का रिएक्शन भी आया है। कूकु एफएम CEO चंद बिसु ने गूगल को बुरी कंपनी बताया है। बिसु ने कहा कि गूगल बिजनेस के लिहाज से बहुत ही बुरी कंपनी है। यह भारत के पूरे स्टार्टअप सिस्टम को कंट्रोल करती है। 2019 में कंपनी ने बिना नोटिस के ऐप को Play Store से 25 दिनों के लिए हटा दिया गया था।

Shaadi.com फाउंडर अनुपम मित्तल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से लिखा कि यह भारतीय इंटरनेट के लिए काला दिन है। गूगल ने प्ले स्टोर के कई बड़े ऐप्स को हटा दिया है, जबकि अभी भी इस मामले में कानूनी सुनवाई चल रही है। वहीं, दूसरी तरफ कोर्ट की ओर से भी गूगल के पक्ष में फैसला आया था। ऐप मालिकों की ओर से कोर्ट में बिलिंग पॉलिसी को चुनौती देने वाली याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया था। उसके बाद ऐप्स की याचिका सुप्रीम कोर्ट पहुंची। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने कोई अंतिम आदेश जारी नहीं किया और सुनवाई को 9 मार्च के लिए बढ़ा दिया।

Google ने दिए ऑप्शन
Google ने कहा है कि डेवलपर्स अपने पेड कंटेंट के लिए Google Play Store के अलावा किसी अन्य एप स्टोर से पेमेंट ले सकते हैं या फिर खुद अपनी साइट से ही पेमेंट ले सकते हैं, लेकिन यदि गूगल प्ले-स्टोर पर एप है और वह पेड सर्विस दे रहा है तो गूगल को पैसे देने होंगे।

Read more:- यूपीः अब RO/ARO अभ्यर्थियों के लिए भी खुशखबरी! सबूत के साथ मांगी शिकायतें

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!