Google का सबसे सस्ता Gemini प्लान हुआ लॉन्च, ChatGPT Go को मिली चुनौती

चैटजीपीटी गौ के लॉन्च के बाद से गूगल अपने Gemini प्रीमियम फीचर्स को अधिक यूजर्स तक पहुंचाने का सोच रहे है. जिसके लिए Google ने AI

चैटजीपीटी गौ के लॉन्च के बाद से गूगल अपने Gemini प्रीमियम फीचर्स को अधिक यूजर्स तक पहुंचाने का सोच रहे है. जिसके लिए Google ने AI Plus प्लान को हाल ही में लॉन्च किया है. जो फ्री टियर और प्रीमियम मेंबरशिप प्लान के बीच की दूरी को कम करने के लिए एक डिजाइन बनाया गया है. गूगल AI Plus का यह इरादा है कि जेमिनी की एडवांस्ड क्षमताओं को कम दाम में ज्यादा लोगों तक पहंचाया जाएगा.

AI Plus प्लान फिलहाल इंडोनेशिया में मौजूद है और कम कीमत में यूजर्स को Gemini के कई प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं. गूगल ने भारत में अभी तक AI Plus सब्सक्रिप्शन प्लान को उपलब्ध नहीं कराया है. लेकिन ओपनएआई के चैटजीपीटी गो के लॉन्च होने के बाद जल्द ही गूगल एआई प्लस प्लान को भारत में लॉन्च करेगा.

Google AI Plus के फीचर्स
एआई प्लस प्लान में यूजर्स को सस्ते में पावरफुल Gemini फीचर्स दिए जाते हैं. प्लान में मेंबर्स को Gemini 2.5 Pro AI मॉडल्स का एक्सेस और Veo 3 फास्ट वीडियो जेनरेशन टूल्स भी मिलते हैं. इस प्लान की खासियत है कि जेमिनी एआई मॉडल के लिए 128K टोकन का बड़ा कॉन्टेक्स्ट विंडो ऑफर किया जाता है. यह फ्री Tier के 32K लिमिट से एक बड़ा अपग्रेड भी है.

200GB क्लाउड स्टोरेज फ्री
इसके साथ ही Gemini का साइड पैनल का इंटिग्रेशन भी मिलता है, जो Google Drive Workspace के फेमस ऐप्स Docs, Slides, Sheets, Gmail और Drive में मौजूद होगा. सब्सक्राइबर्स को Flow और Whisk जैसे कई टूल्स भी दिया जाएगा. साथ में 200GB का क्लाउड स्टोरेज भी मिलेगा और Drive, Gmail और Photos में यूज कर सकेंगे.

Gemini AI फीचर्स अब किफायती दामों पर
गूगल ने नए एआई प्लस के मौजूदा प्रीमियम प्लान्स के नीचे एक नया Tier पेश किया है. भारत में AI Ultra की कीमत हर महीने 24,500 रुपये है और AI Pro प्लान का दाम हर महीने 1,950 है. दूसरी तरफ अब AI Plus प्लान से यूजर्स Gemini AI फीचर्स का लाभ सस्ते में और आसानी से उठा सकते हैं.

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!