सरकार ने दी राहत! इस तारीख से लैपटॉप बैन का नियम होगा लागू, जानें पूरी डिटेल

सरकार ने लैपटॉप और कंप्यूटर बनाने वाली कंपनियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर दी है। बता दें कि मोदी सरकार की तरफ से 4 अगस्त को

सरकार ने लैपटॉप और कंप्यूटर बनाने वाली कंपनियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर दी है। बता दें कि मोदी सरकार की तरफ से 4 अगस्त को लैपटॉप, कंप्यूटर आयात बैन करने का फैसला लिया था। हालांकि अब मोदी सरकार ने लैपटॉप वाली कंपनियों को एक बड़ी राहत दी है। सरकार ने लैपटॉप पर बैन 1 नवंबर से शुरू करने का निर्णय लिया है। ऐसे में लैपटॉप कंपनियों को कम से कम 3 महीने की छूट मिल गई है।

नहीं बढ़ेंगे लैपटॉप कंप्यूटर के दाम

यदि केंद्र सरकार की तरफ से लैपटॉप और कंप्यूटर के आयात पर बैन करने का निर्णय को तत्काल प्रभाव से शुरू कर दिया जाता, तो लैपटॉप और कंप्यूटर की डिमांड में बढ़ोतरी होती। ऐसे में इनके दाम में भी बेतहाशा बढ़ोतरी होने की आशंका थी। हालांकि अब लैपटॉप और कंप्यूटर कंपनियां जैसे एचपी, सैमसंग, लेनोवो को तीन महीने का लंबा समय मिल गया है। ऐसे में इन कंपनियों के पास भारत में अपनी मैन्युफैक्चरिंग कंपनी स्थापित करने का पूरा समय मिल गया है।

दरअसल भारत में दशहरा दीवाली का फेस्टिवल आने वाला है। ऐसे वक्त में देश में इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट जैसे लैपटॉप, मोबाइल और कंप्यूटर की डिमांड काफी ज्यादा रहती है। फेस्टिवल सीजन के लिए लैपटॉप और कंप्यूटर कंपनियां एक बड़े पैमाने पर स्टॉक रखती हैं। अब जैसा कि मालूम है की भारत में बिकने वाले अधिकतर लैपटॉप और कंप्यूटर बहार से आते हैं, तो ऐसे में इन कंपनियों को फेस्टिवल सीजन के लिए तैयार किए गए लैपटॉप और कंप्यूटर के लिए ज्यादा समय मिल गया है। यह कंपनियां अपने प्रोडक्शन को भारत में फेस्टिवल सीजन के लिए स्टॉक कर सकती हैं।

Accherishtey
यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!