Hisense लाया दीवार पर आर्ट पीस की तरह दिखने वाला CanvasTV, जानें कीमत
Hisense ने टीवी सेग्मेंट में एक नया इनोवेटिव TV पेश किया है। यह ऐसा TV है जो दीवार पर टांगने पर आर्ट पीस जैसा दिखता है। इस तरह के TV की एक अलग मार्केट अब बनती जा रही

Hisense ने टीवी सेग्मेंट में एक नया इनोवेटिव TV पेश किया है। यह ऐसा TV है जो दीवार पर टांगने पर आर्ट पीस जैसा दिखता है। इस तरह के TV की एक अलग मार्केट अब बनती जा रही है जिसमें कंपनियां ऐसे टीवी लॉन्च कर रही हैं जो दीवार पर आर्ट जैसे दिखते हैं, जैसे कि कोई पेंटिंग या फोटो टांग दी गई हो। Hisense CanvasTV में मैटे डिस्प्ले है जिसका फायदा यह है कि इस्तेमाल न होने पर इसे डिजिटल आर्ट पीस के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।
Hisense CanvasTV specifications
Hisense CanvasTV में 4K QLED डिस्प्ले मिलेगा। यह एंटी ग्लेयर टेक्नोलॉजी के साथ मिलता है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट उपलब्ध है। विजुअल्स के ऑटोमैटिक एडजस्टमेंट के लिए इसमें एम्बियंट लाइट सेंसर दिया गया है। जैसा कि पहले बताया गया है, इसे दीवार पर टंगे फ्रेम की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए कंपनी ने इसमें प्री-लोडेड आर्टवर्क भी दिए हैं। इसमें मॉडर्न और पुराने स्टाइल के आर्ट शामिल हैं। यूजर इसमें अपने खुद के फोटो को भी लगा सकता है। जिससे कि यह आपके फोटो फ्रेम की तरह काम करेगा। इसके लिए कंपनी ने इसमें डेडीकेटेड Art Mode बटन दिया है। यह बटन रिमोट पर मिल जाता है। टीवी में मोशन सेंसर भी मौजूद है। इसका फायदा यह है कि जब रूम खाली होता है तो डिस्प्ले को अपने आप ही बंद कर देता है। इससे बिजली की भी बचत हो जाती है। कंपनी के मुताबिक, TV अमेरिका में उपलब्ध अब तक की सबसे अफॉर्डेबल आर्ट TV है।
Hisense CanvasTV price
Hisense CanvasTV को कंपनी ने 55 इंच और 65 इंच के डिस्प्ले साइज में लॉन्च किया है। इसके 55 इंच मॉडल की प्राइस 999 डॉलर (करीब 83,000 रुपये) बताई (via) गई है। जबकि 65 इंच मॉडल की कीमत 1299 डॉलर (लगभग 1,08,000 रुपये) बताई गई है।









