108MP कैमरा वाला Honor X9C 5G आज होगा लॉन्च, जानें खूबियां

Honor आज भारतीय के बाजार में अपने नए स्मार्टफोन Honor X9C 5G को लॉन्च करने वाला है। X9C 5G में 6.78 इंच की 1.5K कर्व्ड AMOLED

Honor आज भारतीय के बाजार में अपने नए स्मार्टफोन Honor X9C 5G को लॉन्च करने वाला है। X9C 5G में 6.78 इंच की 1.5K कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलेगी। इस फोन में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा भी आप लोगो को दिया जाएगा। इस फोन में 6,600mAh की बैटरी है। इसलिए आइए Honor X9C 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में डिटेल्स से जानते हैं।

Honor X9C 5G लॉन्च

Honor ने एक प्रेस रिलीज में बताया कि Honor X9C 5G आज यानी कि 7 जुलाई, 2025 को देश में लॉन्च होने वाला है। साथ ही Honor ने यह बतया कि यह फोन बिक्री के लिए 12 जुलाई के बाद Amazon पर मिल रहा है। यह फोन टाइटेनियम ब्लैक और जेड स्यान कलर ऑप्शन में मिलेगा। रिलीज में यह भी कंफर्म हुआ है कि यह 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट में प्राप्त होगा।

Honor X9C 5G Specifications

Honor X9C 5G में 6.78 इंच की 1.5K कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलेगी, जिसका रेजोल्यूशन 2700×1224 पिक्सल तथा 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। फोन ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 प्रोसेसर के साथ Adreno A710 से लैस होगा। आगामी फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड MagicOS 9 पर काम करने की उम्मीद है। इस फोन में 6,600mAh की बैटरी होगी जो कि 66W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ब्लूटूथ 5.1, वाई-फाई, 5जी, एनएफसी और बाकि के पोर्ट भी होंगे।

कैमरा सेटअप की बात करें तो X9C 5G के रियर में f1.75 अपर्चर, OIS और EIS सपोर्ट के साथ 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा तथा f2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा होगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f2.45 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP65 रेटिंग से लैस होगा, जिससे यह छीटों तथा बारिश से सुरक्षित रहेगा, पर पूरे प्रभाव वाले पाने से बचाव नहीं किया जाएगा। डाइमेंशन की बात करें तो X9C 5G की मोटाई 7.98 मिमी और वजन 200 ग्राम होगा।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!