iPhone 16 Pro Max पर आई भारी डील, 15,700 रुपये गिरी कीमत
अगर आप भी Apple का फ्लैगशिप फोन खरीदने का सोच रहे हैं तो इस समय काफी बचत हो सकती है। जी हां आप वियज सेल्स पर iPhone 16 Pro Max

अगर आप भी Apple का फ्लैगशिप फोन खरीदने का सोच रहे हैं तो इस समय काफी बचत हो सकती है। जी हां आप वियज सेल्स पर iPhone 16 Pro Max पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। यहां पर आईफोन के भारी दाम में कटौती के साथ लिस्ट किया गया है, जिसके साथ ग्राहक बैंक ऑफर से अतिरिक्त बचत करते हैं, जिसके बाद 15,700 रुपये तक छूट का लाभ मिल सकता है। इसलिए आइए iPhone 16 Pro Max पर मिलने वाली सभी डील से लेकर ऑफर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में डिटेल्स से जानते हैं।
iPhone 16 Pro Max Price & Offers
विजय सेल्स पर iPhone 16 Pro Max का 256GB स्टोरेज वेरिएंट 1,33,700 रुपये में लिस्टेड हुआ है। वहीं यह आईफोन पिछले साल सितंबर में 1,44,900 रुपये में लॉन्च हुआ था। बैंक ऑफर की बात करें तो एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर आपको सीधा 4500 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल सकता हैं, जिसके बाद प्रभावी दाम 1,29,200 रुपये हो जाएगी। लॉन्च दाम से कुल 15,700 रुपये बचत हो सकती है।
iPhone 16 Pro Max Features, Specifications
iPhone 16 Pro Max में 6.9 इंच की LTPO Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1320×2868 पिक्सल और ब्राइटनेस 2000 निट्स तक है। इस आईफोन में Apple A18 Pro (3nm) 6-core GPU प्रोसेसर दिया गया है। यह आईफोन आईओएस 18 ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करता है। कैमरा सेटअप की बात की जाए तो 16 Pro Max के रियर में 48 मेगापिक्सल का वाइड कैमरा, 12 मेगापिक्सल पेरीस्कोप कैमरा और 48 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा भी आपको मिल सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह आईफोन प्रीमियम टाइटेनियम फ्रेम के साथ धूल तथा पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग से लैस है। कंपनी का दावा है कि यह फोन 6 मीटर तक की गहराई के साथ पानी में 30 मिनट तक काम करता है। डाइमेंशन की बात की जाए तो इस आईफोन की लंबाई 163 मिमी, चौड़ाई 77.60 मिमी, मोटाई 8.25 मिमी और वजन 227.00 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई 7, यूएसबी टाइप सी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन/एसी/एएक्स, जीपीएस, एनएफसी, 5जी और ड्यूल सिम सपोर्ट शामिल है।









