/* */

Infinix GT Book लैपटॉप हुआ लॉन्च ,120W फास्ट चार्जिंग ,32GB RAM के साथ

Infinix ने भारतीय बाजार में Infinix GT Book लैपटॉप को लॉन्च कर दिया है। इसमें RGB लाइटिंग के साथ-साथ RGB कीबोर्ड के साथ साइबर मेचा डिजाइन भी दिया गया है। लैपटॉप 1

Infinix ने भारतीय बाजार में Infinix GT Book लैपटॉप को लॉन्च कर दिया है। इसमें RGB लाइटिंग के साथ-साथ RGB कीबोर्ड के साथ साइबर मेचा डिजाइन भी दिया गया है। लैपटॉप 13th जनरेशन के इंटेल कोर i9 प्रोसेसर के साथ Nvidia GeForce RTX 4060 GPU से लैस किया गया है। यह 32GB LPDDR5x RAM और 1TB तक PCle 4.0 SSD स्टोरेज के साथ आता है। लैपटॉप में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 16 इंच की FHD+ डिस्प्ले है। यहां हम आपको Infinix GT Book के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Infinix GT Book के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
Infinix GT Book में 16 इंच की फुल-HD+ एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1,920 x 1,200 पिक्सल है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 300 निट्स तक पीक ब्राइटनेस लेवल और 16:10 आस्पेक्ट रेशियो है। गेमिंग लैपटॉप 13th Gen Intel Core i9 प्रोसेसर से लैस है, जिसे Nvidia GeForce RTX 4060 GPU के साथ जोड़ा गया है। यह 32GB तक LPDDR5x RAM और 1TB PCle 4.0 SSD स्टोरेज से लैस है। यह लैपटॉप विंडोज 11 पर चलता है।

4-जोन RGB कीबोर्ड के साथ Infinix GT Book फुल कस्टमाइजेबल RGB एलईडी के साथ आता है, जिसे लैपटॉप के पीछे मेचा बार और लाइट कंट्रोल के लिए जीटी कंट्रोल सेंटर है। इसमें 3 ग्राफिक्स पावर मोड डेडिकेटेड जीपीयू, डायनेमिक और इंटीग्रेटेड जीपीयू ऑप्शन के साथ एक अलग गेम मोड है, जिसे एमयूएक्स स्विच सेटिंग्स के जरिए एक्सेस किया जा सकता है।Infinix GT Book की कीमत और उपलब्धता

भारत में Infinix GT Book के 12th Gen Intel Core i5 CPU और Nvidia GeForce RTX 3050 GPU की प्राइस 59,990 रुपये से शुरू होती है। वहीं Nvidia GeForce RTX 4050 के साथ 13th Gen Intel Core i5 की कीमत 79,990 रुपये है। और Nvidia GeForce RTX 4060 वेरिएंट के साथ 13th Gen Intel Core i9 की कीमत 99,990 रुपये है। ये स्पेशल लॉन्च कीमत है और Infinix एक सीमित अवधि के लिए एक फ्री गेमिंग किट भी बंडल कर रहा है। किट में एक RGB माउस, RGB गेमिंग हेडफोन और एक RGB माउस पैड शामिल होगा। गेमिंग लैपटॉप दो कलर ऑप्शन मेचा सिल्वर और मेचा ग्रे में पेश किया गया है। यह 27 मई से Flipkart के जरिए से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!