/* */

Infinix ने लॉन्च किया कई सारे खूबियों के साथ एक स्मार्टफोन, 5000mAh बैटरी के साथ

Infinix ने अपनी Note 40 Series को ग्लोबल तौर पर पेश कर दिया है। इसके तहत दो 4G स्मार्टफोन Infinix Note 40 और Infinix Note 40 Pro नाम से लॉन्च हुए है।

Infinix ने अपनी Note 40 Series को ग्लोबल तौर पर पेश कर दिया है। इसके तहत दो 4G स्मार्टफोन Infinix Note 40 और Infinix Note 40 Pro नाम से लॉन्च हुए है। ब्रांड ने एक बार फिर कम प्राइस में अनोखे फीचर्स के साथ यूजर्स का दिल जीत लिया है। बता दें कि Note 40 और Note 40 pro में नया एक्टिव हेलो LED फीचर मिल रहा है इसके साथ ही 70वॉट तक फास्ट, 108 मेगापिक्सल कैमरा, 20वॉट वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स भी इन्हें अलग बनाते हैं। आइए, दोनों डिवाइस के फुल स्पेसिफिकेशन और प्राइस को डिटेल्स से जानते हैं।

Infinix Note 40 Series फीचर
इस सीरीज में पेश हुए Infinix Note 40 और Note 40 Pro इन दो स्‍मार्टफोन्‍स के बारे में अबतक जानकारी सामने आई है। Infinix Note 40 और Note 40 Pro 4G में 6.78 इंच का एमोलेड डिस्‍प्‍ले है। यह फुल एचडी प्‍लस रेजॉलूशन ऑफर करता है और पीक ब्राइटनैस 1300 निट्स है और 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट मिलता है।

Infinix Note 40 में फ्लैट डिस्‍प्‍ले है, जबकि Note 40 Pro में कर्व्‍ड ऐज डिस्‍प्‍ले दिया गया है। यह फोन इन-डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट सेंसर की खूबियों के साथ आता है। दोनों फोन्‍स में फ्लैट फ्रेम दिया गया है। स्‍क्‍वॉयर कैमरा मॉड्यूल इन फोन्‍स में है।

Infinix Note 40 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। मेन कैमरा सेंसर 108 मेगापिक्‍सल का है और साथ में 2 मेगापिक्‍सल का अन्‍य कैमरा और AI लेंस दिया गया है। Note 40 Pro में यही कैमरा सेंसर है साथ में OIS सपोर्ट दिया गया है। सेल्‍फी कैमरा दोनों फोन्‍स में 32 मेगापिक्‍सल का है।

Infinix Note 40 Series की कीमत
Infinix Note 40 की प्राइस 199 डॉलर से शुरुआत की गई है। Infinix Note 40 pro एक 4G डिवाइस है, जिसकी प्राइस 259 डॉलर से शुरू होती हैं। बाकी अभी वेरिएंट्स के कीमत की कोई जानकारी नहीं मिली हैं। इन फोन्‍स को ग्‍लोबली 19 मार्च से ख़रीदा जा सकेगा।

Read more:- यूपीः अब RO/ARO अभ्यर्थियों के लिए भी खुशखबरी! सबूत के साथ मांगी शिकायतें

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!