iPhone 17 के लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 16! यहां मिल रही डील

यदि आप iPhone खरीदने की सोच रहे हैं पर बजट आड़े आ रहा है, तो आपके लिए एक शानदार अवसर है. iPhone 17 के लॉन्च से पहले iPhone 16

यदि आप iPhone खरीदने की सोच रहे हैं पर बजट आड़े आ रहा है, तो आपके लिए एक शानदार अवसर है. iPhone 17 के लॉन्च से पहले iPhone 16 पर जबरदस्त डिस्काउंट दिया जा रहा है. Amazon और Flipkart जैसी बड़ी ई-कॉमर्स साइट्स पर इस पर शानदार ऑफर्स मिल रहे हैं जिनका फायदे उठाकर आप हजारों रुपये की बचत कर सकते हैं.

iPhone 16 (128GB) फिलहाल Amazon पर छूट के बाद लगभग 73,000 रुपये में मिलता है. अगर आप चुनिंदा क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो आपको 4,000 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिलता है. इसके साथ ही यदि आप एकमुश्त भुगतान नहीं करना चाहते, तो नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन भी मौजूद है जिसमें आपको हर महीने सिर्फ 3,539 रुपये की किस्त देनी.

साथ ही, अगर आप अपना पुराना फोन एक्सचेंज करते हैं तो दाम काफी कम होती है जिससे पुरे खर्च में बड़ी बचत होती है. इस डिवाइस को 5 बेहतरीन कलर ऑप्शन्स में ले सकते है.

यदि आप Flipkart से खरीदारी करना पसंद करते हैं तो वहां iPhone 16 की कीमत करीब 74,900 रुपये रखी गई है. यहां भी एक्सचेंज ऑफर और नो-कॉस्ट EMI की सुविधा दी जा रही है. यानी दोनों प्लेटफॉर्म पर शानदार डील्स का फायदा उठाया जा सकता है.

iPhone 16 में 48MP का एडवांस्ड Fusion कैमरा दिया गया है, जो प्रोफेशनल क्वालिटी की तस्वीरें लेने में सक्षम है. इसके Pro वर्जन में 5x टेलीफोटो ज़ूम, मैक्रो मोड और स्पैटियल फोटो जैसे फीचर्स मिलते हैं. आप इससे 4K 120fps पर Dolby Vision वीडियो भी रिकॉर्ड करते हैं.

इसके साथ, iPhone 16 में एक नया कैपेसिटिव कैमरा बटन दिया गया है, जिससे कैमरा एक्सेस देना और भी आसान होता है. फोन की परफॉर्मेंस भी काफी दमदार है और स्टोरेज ऑप्शन भी मिलते हैं. साथ ही, इसे काफी स्टाइलिश कलर वेरिएंट्स में पेश किया गया है, जो यूथ को खासा पसंद आ सकते हैं.

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!