iPhone 18 Pro Series: Apple ने किया ऐसा अपग्रेड, देखकर चौंक जाएंगे!

Apple ने अपनी नई iPhone 18 Pro सीरीज को पेश कर दिया है। इस सीरीज में कंपनी ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max.....

iPhone 18 Pro Series: Apple ने अपनी नई iPhone 18 Pro सीरीज को पेश कर दिया है। इस सीरीज में कंपनी ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को शामिल किया है। दोनों प्रीमियम मॉडल्स में पिछले जनरेशन की तुलना में बैटरी, कैमरा, प्रोसेसर और डिजाइन से जुड़े कई बदलाव देखने को मिलते हैं। नई सीरीज की खास बात यह है कि कंपनी ने बैटरी क्षमता और परफॉर्मेंस पर खास फोकस किया है। इसके अलावा फ्रंट में मौजूद Dynamic Island को भी पहले के मुकाबले छोटा किया गया है। Apple के मुताबिक, नए मॉडल्स में कैमरा सिस्टम को भी पहले से बेहतर बनाया गया है।

iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत

iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 1199 डॉलर यानी करीब ₹1.14 लाख रखी गई है। यह फोन 256GB, 512GB, 1TB और 2TB स्टोरेज विकल्पों में उपलब्ध होगा। वहीं iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत 1299 डॉलर यानी लगभग ₹1.23 लाख बताई गई है। इसमें भी 256GB से लेकर 2TB तक स्टोरेज विकल्प मिलेंगे। दोनों मॉडल्स को Deep Black, Glacier, Silver और Burgundy कलर में पेश किया गया है। इनकी बिक्री 12 सितंबर से शुरू होने की जानकारी दी गई है।

iPhone 18 Pro Price

  • 256GB – $1199 (लगभग ₹1.14 लाख)
  • 512GB – $1399 (लगभग ₹1.33 लाख)
  • 1TB – $1799 (लगभग ₹1.71 लाख)
  • 2TB – $2399 (लगभग ₹2.28 लाख)

iPhone 18 Pro Max Price

  • 256GB – $1299 (लगभग ₹1.23 लाख)
  • 512GB – $1499 (लगभग ₹1.42 लाख)
  • 1TB – $1899 (लगभग ₹1.80 लाख)
  • 2TB – $2499 (लगभग ₹2.37 लाख)

iPhone 18 Pro सीरीज के फीचर्स

नई सीरीज के दोनों फोन iOS 27 पर काम करते हैं। कंपनी ने इस बार Dynamic Island का आकार कम किया है, जिससे स्क्रीन पर ज्यादा जगह मिलने की उम्मीद है। iPhone 18 Pro में 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है, जबकि Pro Max में 6.9 इंच की OLED स्क्रीन मिलती है। दोनों डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करते हैं। परफॉर्मेंस के लिए Apple ने इनमें नया A20 Pro चिपसेट दिया है। यह 2nm प्रोसेस पर आधारित बताया गया है और इसमें 6-कोर CPU तथा 7-कोर GPU दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए कंपनी का इन-हाउस C2 मॉडम भी शामिल है।

ट्रिपल कैमरा सेटअप

फोटोग्राफी के लिए iPhone 18 Pro और Pro Max दोनों में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सिस्टम मिलता है।

इस सेटअप में:

  • 48MP मेन Fusion कैमरा
  • 48MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा
  • 48MP टेलीफोटो कैमरा
  • 2x जूम सपोर्ट

सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 18MP Center Stage कैमरा दिया गया है।

बैटरी को लेकर भी बड़ा दावा

Apple ने नई Pro सीरीज की बैटरी को लेकर भी बड़ा दावा किया है। कंपनी के अनुसार, iPhone 18 Pro में 36 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक और iPhone 18 Pro Max में 45 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक मिल सकता है। वहीं, सामान्य बैटरी बैकअप की बात करें तो iPhone 18 Pro के लिए 24 घंटे और Pro Max के लिए 30 घंटे तक का बैकअप बताया गया है। कुल मिलाकर, नई iPhone 18 Pro सीरीज में Apple ने कैमरा, प्रोसेसर, डिस्प्ले, Dynamic Island और बैटरी जैसे प्रमुख हिस्सों में अपग्रेड पर जोर दिया है।

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!