iQOO Pad 2 Pro,12GB RAM, Dimensity 9300 प्रोसेसर के साथ देगा दस्तक !
iQOO कथित तौर पर चीन में iQOO Pad 2 Pro पर काम कर रहा है। टैबलेट को पहले 3C सर्टिफिकेशन पर देखा जा चुका है जिससे इसकी चार्जिंग कैपेसिटी का पता चला था।

iQOO कथित तौर पर चीन में iQOO Pad 2 Pro पर काम कर रहा है। टैबलेट को पहले 3C सर्टिफिकेशन पर देखा जा चुका है जिससे इसकी चार्जिंग कैपेसिटी का पता चला था। अब, iQOO Pad 2 Pro के नाम का खुलासा हुआ है, क्योंकि इसे Google Play कंसोल सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। लिस्टिंग से इसके स्पेसिफिकेशन का भी पता चला है। आइए iQOO Pad 2 Pro के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Google Play कंसोल सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर iQOO Pad 2 Pro का मॉडल नंबर PA2473 है। लिस्टिंग रेंडर के अनुसार, टैबलेट की डिस्प्ले सिममैट्रिकल बेजल्स से घिरी हुई है। टैबलेट के लैंडस्केप ओरिएंटेशन के अनुसार पावर और वॉल्यूम रॉकर बटन दाईं ओर स्थित हैं।
iQOO Pad 2 Pro में 2,064 x 3,096 पिक्सल रेजोल्यूशन और स्क्रीन डेनसिटी 400 dpi वाली डिस्प्ले होगी। सर्टिफिकेशन लिस्टिंग से पता चला है कि iQOO Pad 2 Pro में कोडनेम MT8796 प्रोसेसर होगा। कॉन्फिगरेशन में 2GHz पर 4 Cortex-A72 कोर, 2.8GHz पर टिक करने वाले 3 Cortex-X4 कोर और 3.2GHz पर क्लॉक किए गए एक प्राइम Cortex-X4 शामिल हैं।
इससे पता चला है कि यह Dimensity 9300 हो सकता है। चीन में हाल ही में पेश किया गया Vivo Pad 3 Pro भी उसी SoC पर वर्क करता है। Google Play कंसोल के अनुसार, iQOO Pad 2 Pro में 12GB RAM होगी और इसके अन्य वेरिएंट भी हो सकते हैं। यह टैबलेट एंड्रॉइड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा।Google Play कंसोल लिस्टिंग से कोई अन्य सूचना का पता नहीं चला है। 3C सर्टिफिकेशन के मुताबिक, iQOO Pad 2 Pro में 66W तक फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक









