50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ iQOO Z10x हुआ लॉन्च, जानें कीमत

iQOO ने भारतीय बाजार में iQOO Z10x स्मार्टफोन को पेश किया है। दो कलर ऑप्शन में आने वाला iQOO का यह स्मार्टफोन मीडियाटेक

iQOO ने भारतीय बाजार में iQOO Z10x स्मार्टफोन को पेश किया है। दो कलर ऑप्शन में आने वाला iQOO का यह स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रोसेसर से कम है। Z10x में 6,500mAh की बैटरी भी दी हुई है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड फनटच ओएस के साथ मार्किट में मिलता है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। आइए iQOO Z10x के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में पूरी जानकारी से जानते हैं।

iQOO Z10x Price

iQOO Z10x के 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की लगत 13,499 रुपये, 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट का दाम 14,999 रुपये और 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट 16,499 रुपये है। यह फोन अल्ट्रामरीन और टाइटेनियम कलर में उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन की बिक्री 22 अप्रैल दोपहर 12 बजे से शुरू होने वाली है। बैंक ऑफर के बाद इस फोन को 12,499 रुपये के दाम पर आप खरीद सकते है।

iQOO Z10x Specifications

iQOO Z10x में 6.7 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1,080×2,408 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 393ppi पिक्सल डेंसिटी है। यह स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 चिपसेट से लैस है। इस फोन में 8GB RAM और 256GB इनबिल्ट भी स्टोरेज है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर कार्य करता है। कंपनी ने इस फोन में 6,500mAh की बैटरी दी है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग करती है। वहीं धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग से लैस है।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!