जबरदस्त फीचर्स के साथ आ रहा है Lava O2 स्मार्टफोन,50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी
Lava O2 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।Lava O2 में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

Lava O2 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।Lava O2 में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
Lava ने भारतीय बाजार में आधिकारिक तौर पर Lava O2 स्मार्टफोन को पेश कर दिया है। कंपनी ने इस मॉडल को बजट प्राइस के साथ प्रीमियम डिजाइन के साथ लॉन्च किया है। नया फोन Lava Blaze Curve के लॉन्च के कुछ ही हफ्ते बाद आया है। आइए Lava O2 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Lava O2 के स्पेसिफिकेशंस
Lava O2 में 6.5 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका एचडी + रेजॉल्यूशन और 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट है। स्मार्टफोन में UNISOC T616 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 8GB LPDDR4X RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज उपलब्ध है। कंपनी ने दावा किया है कि इस चिपसेट के साथ Lava O2 इस सेगमेंट का सबसे तेज स्मार्टफोन बनता है। इस फोन में आपको स्लीक ग्लास डिजाइन के साथ एजी ग्लास बैक है जो इसको प्रीमियम बनाते हैं।
इसमें 8GB वर्चुअल रैम एक्सटेंड और 512GB तक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के जरिए बढ़ाई जा सकती है। कैमरा सेटअप के लिए रियर में एलईडी फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा उपलब्ध है। इसमें 5,000mAh की बैटरी दिया गया है जो कि 18W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करता है।
Lava O2 की कीमत
प्राइस की बात की जाए तो Lava O2 की प्राइस 8,499 रुपये है।जबकि , ब्रांड 500 रुपये की छूट भी दे रहा है, जिससे प्रभावी प्राइस घटकर मात्र 7,999 रुपये रह गई है। फोन की पहली बिक्री 27 मार्च से शुरू होगी और फोन खासतौर पर Amazon और Lava की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। Lava O2 मैजेस्टिक पर्पल, रॉयल गोल्ड और इंपीरियल ग्रीन जैसे कई कलर विकल्प में उपलब्ध है।
ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक









