Jio ने शुरू की यह नई सर्विस, यूजर्स की होगी मौज, Airtel-Vi फिर रह गईं पीछे
रिलायंस जियो अपने यूजर्स के लिए VoNR सर्विस लेकर आ रही है. इसका पूरा नाम वॉइस ओवर रेडियो है और यह कॉलिंग टेक्नोलॉजी

रिलायंस जियो अपने यूजर्स के लिए VoNR सर्विस लेकर आ रही है. इसका पूरा नाम वॉइस ओवर रेडियो है और यह कॉलिंग टेक्नोलॉजी है. यह सर्विस लाने वाली जियो की पहली कंपनी होगी. यह टेक्नोलॉजी बैकग्राउंड नॉइस को काफी कम कर HD ऑडियो की मदद से वॉइस क्वालिटी को काफी बेहतर बनाता है. इसमें लेटेंसी भी काफी कम होती है, जिससे कम्युनिकेशन काफी बेहतर हो जाता है. इसके साथ ही यह नेटवर्क एफिशिएंसी को भी बेहतर बनाती है.
VoLTE से ऐसे अलग है VoNR
अभी तक एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और जियो से कॉलिंग फीचर के रूप में VoLTE का प्रयोग करती है. यह टेक्नोलॉजी 4G नेटवर्क में काम आती है, वहीं VoNR 5G नेटवर्क की टेक्नोलॉजी है. VoNR 5G नेटवर्क का प्रयोग कर बेहतर वॉइस क्वालिटी, कम लेटेंसी और बेहतर नेटवर्क एफिशिएंसी को देती है. VoNR खास तौर पर 5G नेटवर्क पर प्रयोग के लिए तैयार की गई है.
जियो ने शुरू कर दी सर्विस
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जियो ने दिल्ली और मुंबई में यह सर्विस शुरू की है. ऐसा माना जा रहा है कि देश के कुछ बाकि के इलाकों में भी यह शुरू हो चुकी है. जल्द ही कंपनी इसे पुरे देश के यूजर्स के लिए मुहैया करवा देगी. इस प्रकार की एक बार फिर जियो बाजी मार जाएगी. एयरटेल और वोडाफोन आइडिया (Vi) की और से अभी तक इस टेक्नोलॉजी के डिप्लॉयमेंट को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है.









