Jio ने लॉन्च किया New Year प्लान, 200 दिनों तक मिलेगा डेटा और कॉलिंग

Jio का नया प्लान 2025 रुपये में, मिलेगा 200 दिनों की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉल्स, 2.5GB डेटा रोज़

Jio ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए एक नया और आकर्षक New Year Welcome Plan 2025 लॉन्च किया है, जो खासतौर पर 200 दिनों की वैलिडिटी और बेहतरीन फायदे देने के लिए डिजाइन किया गया है। यह प्लान खास एक लिमिटेड टाइम ऑफर है, जो 11 दिसंबर से लेकर 11 जनवरी 2025 तक उपलब्ध रहेगा।

इस प्लान की कीमत 2025 रुपये है, और इसमें 200 दिनों की वैलिडिटी के साथ 2.5GB डेली हाई-स्पीड डेटा मिलेगा, यानी पूरे प्लान के लिए कुल 500GB डेटा मिलेगा। इसके अलावा, Jio के इस प्लान में Unlimited 5G डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, और डेली 100 SMS की सुविधा भी दी जा रही है, जो इस प्लान को और भी आकर्षक बनाती है।

इस प्लान के साथ Jio ने यूजर्स को अतिरिक्त बेनिफिट्स भी दिए हैं। आपको 2150 रुपये के शॉपिंग डिस्काउंट भी मिलेंगे, जिनका उपयोग आप विभिन्न शॉपिंग वेबसाइट्स, फूड डिलीवरी ऐप्स और फ्लाइट बुकिंग प्लेटफॉर्म्स पर कर सकते हैं। जैसे, आपको 500 रुपये का Ajio कूपन मिलेगा, जो 2500 रुपये की खरीदारी पर रिडीम किया जा सकता है। इसके अलावा, Swiggy पर 150 रुपये की छूट मिलेगी, जब आप 499 रुपये का ऑर्डर करेंगे, और EaseMyTrip.com से फ्लाइट बुकिंग पर 1500 रुपये का डिस्काउंट भी मिलेगा।

कंपनी का दावा है कि इस प्लान से यूजर्स को 400 रुपये तक की सालाना बचत हो सकती है। इस प्लान में आपको JioTV, JioCinema और JioCloud का फ्री एक्सेस भी मिलेगा, लेकिन ध्यान दें कि JioCinema का प्रीमियम एक्सेस इसके अंतर्गत नहीं आता। इसके लिए यूजर्स को 29 रुपये का मंथली चार्ज देना होगा।

इस नए प्लान का मुख्य आकर्षण लंबी वैलिडिटी, डेयली 2.5GB डेटा, और अनलिमिटेड कॉलिंग है, जो कि उन यूजर्स के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है, जो लॉन्ग-टर्म वैलिडिटी वाले प्लान्स की तलाश में रहते हैं। यह प्लान उन यूजर्स के लिए एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है जो किफायती दर पर ढेर सारे बेनिफिट्स प्राप्त करना चाहते हैं।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!