JLab ने अपना नया Studio Pro ANC वायरलेस हेडफोन लॉन्च किया,शानदार फीचर्स के साथ !
JLab ने हाल ही में UK में अपना नया Studio Pro ANC वायरलेस हेडफोन को पेश किया है। इस हेडफोन को स्मार्ट एक्टिव नॉइज कैंसिलिंग (ANC) टेक्नोलॉजी के साथ कंफर्टेबल तरीके से सुनने के लिए डिजाइन किया गया है।

JLab ने हाल ही में UK में अपना नया Studio Pro ANC वायरलेस हेडफोन को पेश किया है। इस हेडफोन को स्मार्ट एक्टिव नॉइज कैंसिलिंग (ANC) टेक्नोलॉजी के साथ कंफर्टेबल तरीके से सुनने के लिए डिजाइन किया गया है। यहां हम आपको JLab Studio Pro ANC वायरलेस हेडफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
JLab Studio Pro ANC के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स
JLab Studio Pro ANC में 4 भन्न -भिन्न नॉयज कंट्रोल सेटिंग्स दिया गया हैं, जिससे यह अलग-अलग वातावरणों में उपयोग किए जा सकते हैं। इससे यूजर्स बिना किसी रुकावट के अपने म्यूजिक, वीडियो या पॉडकास्ट का आनंदर ले सकते हैं। वे वायरलेस ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और यूएसबी-सी से 3.5 मिमी केबल के साथ केबल का इस्तेमाल करने का ऑप्शन दोनों प्रदान करते हैं। बैटरी बैकअप की बात करें तो हेडफोन 45 घंटे से ज्यादा की बैटरी लाइफ प्रदान करते हैं। हेडफोन तीन EQ3 साउंड मोड JLab सिग्नेचर, बैलेंस्ड और बास बूस्ट भी प्रदान करते हैं जो कि यूजर्स को अतिरिक्त ऐप्स के बिना डायरेक्ट हेडफोन पर अपने सुनने के अनुभव को कस्टमाइज करने की सुविधा देते हैं।
Studio Pro ANC के साथ कंफर्ट को प्राथमिकता दिया गया है, जिसमें लंबे वक्त तक सुनने के सेशन के लिए डिजाइन किए गए फॉर्म-फिट ईयरकप्स और क्लाउड फोम कुशन शामिल हैं। इसमें वॉल्यूम, ट्रैक और एएनसी सेटिंग्स को मैनेज करने के लिए इसी टू यूज बटन भी हैं। इसके अलावा इनमें क्लियर फोन कॉल के लिए एक यूनिवर्सल माइक्रोफोन शामिल है। ये सिरी और गूगल असिस्टेंट जैसे वर्चुअल एसिस्टेंट के साथ काम करते हैं। हेडफोन चार्जिंग और डिवाइस कनेक्शन के लिए सभी केबल के साथ-साथ स्टोरेज के लिए कैरी केस के साथ आते हैं।
JLab Studio Pro ANC की कीमत
प्राइस की बात की जाए तो JLab Studio Pro ANC की प्राइस £99.99 (करीब 10,525 रुपये) है। अब यह Argos और Very पर प्रदान है।
ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक









