/* */

बस थोड़ा सा इंतजार,अप्रैल में लॉन्च होने जा रहे हैं 3 धांसू स्मार्टफोन

अप्रैल 2024 की शुरु होने वाली है और यह स्मार्टफोन लवर्स के लिए काफी मुख्य होने वाला है, क्योंकि कई ब्रांड अपने नवीनतम स्मार्टफोन्स को लाने का प्लान कर रहे हैं।

अप्रैल 2024 की शुरु होने वाली है और यह स्मार्टफोन लवर्स के लिए काफी मुख्य होने वाला है, क्योंकि कई ब्रांड अपने नवीनतम स्मार्टफोन्स को लाने का प्लान कर रहे हैं। मार्च में ही कई स्मार्टफोन पेश हुए जिसमें Nothing Phone (2a), Vivo T3 5G से लेकर Poco C61 और कई अन्य स्मार्टफोन मिला हैं। अप्रैल 2024 में पेश होने वाले स्मार्टफोन्स में OnePlus Nord CE 4 से लेकर Motorola Edge 50 Pro Samsung Galaxy M55 आदि उपलब्ध हैं। आइए इनके बारे में डिटेल्स से जानते हैं।

OnePlus Nord CE 4 5G
OnePlus Nord CE 4 5G में 6.7 इंच की AMOLED LTPS डिस्प्ले होगी, जिसका FHD+ रेजॉल्यूशन और रिफ्रेश रेट 120Hz है। Nord CE 4 में ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 प्रोसेसर होगा। फोन में 8GB LPDDR4x RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज दी जाएगी, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड OxygenOS 14 पर चलने की संभावना है। टिपस्टर अभिषेक यादव के अनुसार, आगामी OnePlus Nord CE 4 दो वेरिएंट में लॉन्च होगा, जिसमें 8GB + 128GB की कीमत 24,999 रुपये और 8GB + 256GB की प्राइस 26,999 रुपये है।

Samsung Galaxy M55 5G
Samsung Galaxy M55 5G भारत में लॉन्च होने के लिए तैयार है। कंपनी ने भारत में लॉन्च टीज कर दिया है। Amazon पर इसके लिए एक माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है जहां पर फोन का कलर, रियर डिजाइन और साइड व्यू देखा जा सकता है। यहां पर Samsung Galaxy M55 5G का प्रोसेसर Snapdragon 7 Gen 1 बताया गया है। कंपनी ने यहां पर लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है। लेकिन जाने माने टिप्स्टर ने इसकी प्राइसिंग को लेकर अहम जानकारी दी है।

Realme GT 5 Pro
Realme भारतीय बाजार में कथित तौर पर Realme GT 5 Pro को अप्रैल में लॉन्च करने वाला है। चीन में लॉन्च हुए Realme GT 5 Pro में 6.78 इंच की BOE OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका 144Hz रिफ्रेश रेट, 2160Hz टच सैंपलिंग रेट और 1600 निट्स तक ब्राइटनेस है। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 SoC मिला हुआ है। इस स्मार्टफोन में 16जीबी LPDDR5X RAM और 1TB UFS 4.0 स्टोरेज दिया जाता है। इस फोन में 5,400mAh की बैटरी दी गई है जो कि 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी करती है।

Realme C65
Realme अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन Realme C65 मार्केट में 4 अप्रैल को लॉन्च करने जा रही है। हालांकि डिवाइस अभी वियतनाम में पेश किया जा रहा है, लेकिन जल्द ही यह अन्य मार्केट्स में भी लॉन्च हो सकता है। इसके लॉन्च को लेकर लीक्स काफी समय से आ रहे हैं। कंपनी ने इंस्टग्राम पोस्ट के माध्यम से इसका लॉन्च कंफर्म किया है। साथ ही Realme के वाइस प्रेसिडेंट Chase Xu ने भी फोन की टीजर इमेज शेयर की गई है। यह फोन Realme C55 का सक्सेसर होने वाला है।

Motorola Edge 50 Pro
Motorola Edge 50 Pro में 6.7 इंच की 1.5K रेजॉल्यूशन pOLED कर्व्ड डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz और पैनटोन कलर्स का सपोर्ट करता है। डिस्प्ले अधिकतम ब्राइटनेस 2,000 निट्स का सपोर्ट करता है। इस फोन में स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। Edge 50 Pro भारत में एकमात्र 12GB RAM + 512GB कॉन्फिगरेशन के साथ लॉन्च होगा, जिसकी कीमत 44,999 रुपये होगी। फोन तीन कलर ऑप्शन लैवेंडर पर्पल, पर्ल व्हाइट और ब्लैक एक्लिप्स में उपलब्ध होगा। टिपस्टर अभिषेक यादव के अनुसार, Motorola 3 अप्रैल को भारत में स्मार्टफोन को पेश करेगा।

ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!