जाने किस देश में मिलता है सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB डेटा की कीमत 4 रुपये से भी कम!
स्मार्टफोन का इस्तेमाल दुनियाभर में किया जाता है. इंटरनेट के बिना कोई भी फोन काम का नहीं होता है. मोबाइल डेटा की बात करे तो लगता है कितने सस्ते प्लान से रिचार्ज कर लिया जाए. भारत में टेलीकॉम कंपनियां एक से बढ़ कर एक प्लान लॉन्च करती हैं. हम में से कई ऐसे लोग हैं

स्मार्टफोन का इस्तेमाल दुनियाभर में किया जाता है. इंटरनेट के बिना कोई भी फोन काम का नहीं होता है. मोबाइल डेटा की बात करे तो लगता है कितने सस्ते प्लान से रिचार्ज कर लिया जाए. भारत में टेलीकॉम कंपनियां एक से बढ़ कर एक प्लान लॉन्च करती हैं. हम में से कई ऐसे लोग हैं जिन्हें यकीनन ये लगता होगा भारत में सबसे सस्ता प्लान मिलता है.लेकिन ऐसा नहीं है, भारत के अलावा भी कई ऐसे देश हैं जहां यहां से भी सस्ते दाम पर मोबाइल डेटा उपलब्ध है. दरअसल, वर्ल्ड ऑफ स्टेटिस्टिक्स (World of Statistics) के अनुसार, इजराइल में 1GB मोबाइल डेटा की औसत दाम करीब 1.66 रुपये है, लिस्ट में दूसरे नंबर पर इटली है और ये 1GB डेटा की कीमत करीब 7.48 रुपये है.
सबसे सस्ते डेटा की कीमत?
यूके की वेबसाइट Cable के मुताबिक ग्लोबली औसत मोबाइल डेटा की कीमत में काफी अंतर देखने को मिल रहा है। अगर दुनिया में सबसे सस्ती डेटा की बात की जाए, तो इस लिस्ट में इजराइल पहले पायदान पर आता है। इजराइल में 1GB डेटा की कीमत औसत कीमत 0.04 यूएस डॉलर है। जबकि सबसे महंगा डेटा सेंट हेलेना द्वीप में मिलता है।
सबसे सस्ता इंटरनेट देने वाला देश
अगर हम बात करें की सबसे सस्ता मेबाइल डेटा प्रोवाइड कराने वाला देश कौन-सा है तो उसमें इजराइल एक ऐसा देश है जहां 1GB डेटा की कीमत सिर्फ $0.04 (लगभग 3.29 रुपये) है.
सबसे महंगा इंटरनेट वाला देश
अगर हम सबसे महंगे प्रोवाइडर देश की बात करे तो उसमें सबसे ऊपर दक्षिण अटलांटिक महासागर के बीच स्थित ब्रिटिश टेरिटरी सेंट हेलेना का नाम आता है. यहां लोगों को 1GB डेटा लेने लिए एवरेज कीमत $41.06 (लगभग 3,376 रुपये) है.










