जानें सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड साइज SUV Creta के फीचर्स, आपको भी हो जायेगा प्यार

भारत में मिड साइज SUV Hyundai Creta का दबदबा बना हुआ है सितम्बर महीने में यह सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड-साइज एसयूवी रही है

भारत में मिड साइज SUV Hyundai Creta का दबदबा बना हुआ है सितम्बर महीने में यह सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड-साइज एसयूवी रही है फिछले महीने इसकी कुल 12,866 यूनिट बिकी तो चलिए आज हम आपको सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV क्रेटा के बारे में जानकारी देते है।

आपको बता दें कि इसमें 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन (155 पीएस/144 एनएम)है इसके अलावा इसमें 1.5-लीटर डीजल इंजन (115 पीएस/250 एनएम) और 1.4-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन (140 पीएस/242 एनएम) का ऑप्शन भी आता है। जानकारी के मुताबिक इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स भी है इसके अलावा सीवीटी, आईएमटी गियरबॉक्स, 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर गियरबॉक्स और 7-स्पीड डीसीटी ट्रांसमिशन का ऑप्शन भी मिलता है।

क्रेटा की माइलेज की बात करे तो क्रेटा डीजल मैनुअल की 21.4 किलोमीटर, क्रेटा डीजल आटोमेटिक की 18.5 किलोमीटर, क्रेटा पेट्रोल आटोमेटिक की 16.9 किलोमीटर और क्रेटा पेट्रोल मैनुअल की 16.8 किलोमीटर है और अगर हम इसके फीचर्स की बात करे तो इसमें LED हेडलैम्प्स और टेललैंप्स, पैनोरैमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग, पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, इसके अलावा 7-इंच का सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी मिलता है।

इसी के साथ इसमें छह एयरबैग, प्रीटेंशनर के साथ फ्रंट सीटबेल्ट, एबीएस के साथ ईबीडी, रियर डिस्क ब्रेक और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी) और हिल-स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल (एचएसी) जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। अगर इसकी कीमत की बात की जाये तो इसकी कीमत 10.44 लाख रुपए से शुरू होकर टॉप मॉडल के 18.24 लाख रुपए तक जाती है।

Accherishtey

यह भी पढ़ें: चीन के इस शहर में फिर से लगा लॉकडाउन, 13 लाख लोगों को टेस्ट कराने का आदेश

Tez Tarrar News

Jagjeet Singh

जगजीत सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने टेक्निकल, विश्व और एजुकेशन से सम्बंधित लेखो को अपने लेखन में प्रकाशित किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!