जानिए Realme 12 5G vs Realme 12 Plus 5G में से कौन है बेहतर
स्मार्टफोन कंपनियां इन दिनों एंट्री लेवल स्मार्टफोन सेग्मेंट पर फोकस कर रही हैं। यूजर्स का एक बड़ा तबका इस सेग्मेंट में आता है जिसे हर स्मार्टफोन कंपनी अच्छे से भुनाने पर लगी है। इसलिए 5G स्मार्टफोन भी अब इस सेग्मेंट में धीरे धीरे बड़ी संख्या में दिखने लगे हैं।

स्मार्टफोन कंपनियां इन दिनों एंट्री लेवल स्मार्टफोन सेग्मेंट पर फोकस कर रही हैं। यूजर्स का एक बड़ा तबका इस सेग्मेंट में आता है जिसे हर स्मार्टफोन कंपनी अच्छे से भुनाने पर लगी है। इसलिए 5G स्मार्टफोन भी अब इस सेग्मेंट में धीरे धीरे बड़ी संख्या में दिखने लगे हैं। उदाहरण के लिए Phone (2a) और Redmi Note 13 series इसी सेग्मेंट के फोन हैं। हाल ही में Realme ने भी अपने नए स्मार्टफोन उतारे हैं जो एंट्री लेवल सेग्मेंट में कंपिटीशन लेकर आते हैं। ये हैं Realme 12 5G और Realme 12 Plus 5G स्मार्टफोन। हम आपको इन दोनों ही डिवाइसेज के बारे में डिटेल में बताते हैं कि 5G स्मार्टफोन्स होने के बावजूद ये एक दूसरे से कैसे अलग हैं, और कौन सा फोन इनमें अधिक किफायती है।
Battery/Price
दोनों ही डिवाइसेज में 5,000mAh बैटरी मिलती है। Realme 12 5G में 45W वायर्ड चार्जिंग है। जबकि Realme 12 Plus 5G में 67W वायर्ड चार्जिंग दी गई है। चार्जिंग के मामले में एक बार फिर 12 Plus 5G आगे निकल जाता है। Realme 12 5G फोन 6 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज के साथ 14,999 रुपये से शुरू होता है। जबकि Realme 12 Plus 5G बेस वेरिएंट में 8 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज के लिए 18,999 रुपये में आता है। यहां कीमत के मामले में Realme 12 5G आगे निकल जाता है। कुल मिलाकर कहें तो Realme 12 Plus 5G अपने बिल्ड मैटिरियल, चिपसेट, कैमरा, और AMOLED डिस्प्ले के दम पर ज्यादा वैल्यू फॉर मनी देता है।
Performance
Realme 12 Plus 5G में MediaTek Dimensity 7050 चिपसेट दिया गया है। यह गेमिंग में बेहतर साबित होता है। साथ ही आने वाले एंड्रॉयड अपडेट्स के लिए भी योग्य है। Realme 12 5G में Dimensity 6100+ चिपसेट है जो कि 12 Plus 5G की तुलना में थोड़ा धीमा बताया गया है। हालांकि बैटरी लाइफ और हीटिंग कंट्रोल में यह आगे जा सकता है। दोनों ही फोन में Realme UI 5 दिया गया है जो कि Android 14 पर आधारित है। इस तरह Realme 12 Plus 5G यहां प्रोसेसिंग के मामले में भी आगे निकल जाता है।
Camera
Realme 12 5G में डुअल कैमरा दिया गया है। इसमें 108 मेगापिक्सल का मेन सेंसर है। जबकि 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर है। बेसिक फोटोग्राफी के लिए कैमरा अपना काम कर देता है। सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Realme 12 Plus 5G में 50 मेगापिक्सल Sony LYT 600 सेंसर है। साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस, और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। इसलिए Realme 12 Plus 5G भी यहां पर जीत जाता है
Read more:- यूपीः अब RO/ARO अभ्यर्थियों के लिए भी खुशखबरी! सबूत के साथ मांगी शिकायतें










