जानें आपको क्यों लेनी चाहिए इलेक्ट्रिक स्कूटी

दिल्ली में बढ़ता प्रदूषण एक गंभीर समस्या है जिससे निपटने के लिए सरकार कई नियम लागू करने की तैयारी कर रही है।

दिल्ली में बढ़ता प्रदूषण एक गंभीर समस्या है जिससे निपटने के लिए सरकार कई नियम लागू करने की तैयारी कर रही है। वहीं बात करें दिल्ली में पेट्रोल-डीज़ल के दामों की तो आएं दिन उनमे भारी बढो़त्तरी हो रही है।

ऐसे में महंगाई की मार झेल रहे दिल्ली वासियों की दिलचस्पी इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ बढ़ती नज़र आ रही है। दिल्ली में कई इलेट्रिक स्कूटी उपलब्ध है जो वाहन चालकों को काफी पसंद आ रही है।

जैसा की नाम से ही पता चल रहा है यह स्कूटी बिजली के द्वारा चलती है इन वाहनों में आपको चार्जेबल बैटरी मिलती है जिसे चार्ज होने में 3 घंटे लगते है। एक बार चार्ज होने के बाद यह स्कूटी 60 किलोमीटर तक चलाई जा सकती है।

इलेक्ट्रिक स्कूटी की शरुआती कीमत 60,000 और अधिकतम 94,000 रुपए है, अगर आप इलेक्ट्रिक स्कूटी ख़रीदते है तो आपको सरकार की तरफ से 14 हज़ार की सब्सिडी भी दी जाएगी।

बहरहाल, अगर आप भी पेट्रोल के बढ़ते दामों से परेशान है तो इलेक्ट्रिक वाहन आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

यह भी पढ़े: जल्द ही लांच होने जा रहे है ये धमाकेदार Smartphones, जाने इनकी ख़ासियत

Tez Tarrar News

Afreen Khan

आफरीन खान तेज़ तर्रार न्यूज़ में बतौर पत्रकार काम कर रही है और इनका मानना है कि पत्रकारिता की एक खासियत है कि वह कभी खामोश नहीं रहती ।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!