बिहार में बंद होने वाले हैं लाखों सिम, कहीं आपका तो नहीं है अगला नंबर

बिहार में लाखों सिम कार्ड ब्लॉक होने जा हैं. यदि आप भी 9 से ज्यादा सिम कार्ड रखते हैं तो इनमें से एक आप भी हो सकता है. दरअसल,

बिहार में लाखों सिम कार्ड ब्लॉक होने जा हैं. यदि आप भी 9 से ज्यादा सिम कार्ड रखते हैं तो इनमें से एक आप भी हो सकता है. दरअसल, टेलीकॉम मिनिस्ट्री ने ऐसे लोगों के सिम कार्ड ब्लॉक करने का एलान किया हैं, जिनके पास 9 से ज्यादा सिम कार्ड हैं. बिहार में 27 लाख से ज्यादा लोग ऐसे हैं, जिनके नाम पर 9 से ज्यादा सिम कार्ड चल रहे हैं. इन नंबरों की शिनाख्त कर ली गई है.

यह काम नहीं किया तो बंद हो जाएगी सिम

9 से अधिक सिम कार्ड रखने वाले लोगों को फिलहाल 90 दिन का समय दिया गया है. 90 दिनों की भीतर उन्हें यह जानकारी देनी होगी कि वो कौन-से 9 नंबर एक्टिव रखना चाहते हैं. अगर वो इसकी जानकारी नहीं देंगे तो विभाग रैंडम तरीके से 9 के बाद के सिम कार्ड को ब्लॉक कर देगा. बता दें कि राज्य में काफी लोग ऐसे भी हैं, जिनके नाम पर हजारों की संख्या में सिम चल रही हैं.

इसलिए किया जा रहा काम
साइबर ठगी के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह कार्रवाई की जा रही है. दरअसल, पहले सिम कार्ड लेने पर किसी तरह की कोई पाबंदी नहीं थी. एक व्यक्ति अपनी मर्जी के हिसाब से कितनी भी सिम खरीद सकता था, लेकिन अब यह संख्या 9 कर दी गई है. कोई भी ग्राहक 9 से अधिक सिम कार्ड नहीं रख सकता. पहले संख्या निर्धारित न होने से साइबर अपराधी इसका लाभ उठाने के लिए लगे थे. वह एक युवक के नाम पर काफी सिम कार्ड लेते थे और फिर इनका प्रयोग लोगों को ठगने के लिए करने लगे.

कंपनियां देंगी अपने ग्राहकों को जानकारी

ब्लॉक करने के लिए जिन 27 लाख सिम कार्ड की शिनाख्त हुई है, उनमें से 24 लाख सिम प्राइवेट कंपनियों की है, जबकि सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL की 3 लाख सिम हैं. इन कंपनियों को भी इस कार्रवाई के बारे में बता दिया गया है. अब इन कंपनियों को अपने ग्राहकों को इसकी जानकारी देनी है.रहे

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!