Lava Agni 2S नवंबर में हो सकता हैं लॉन्च, लीक स्पेसिफिकेशन जानें
Lava Agni 2 के समान स्पेसिफिकेशन हैं, लेकिन Agni 2S के एक अलग चिपसेट के साथ आने की उम्मीद हैं। Lava Agni 2 5G मीडियाटेक डाइमेंशन 7050 SoC और 66W वायर्ड फास्ट-चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,700mAh की बैटरी के साथ आता है।

टिपस्टर योगेश बरार (@heyitsyogesh) ने सुझाव दिया है कि Lava Agni 2S भारत में नवंबर में लॉन्च होने की उम्मीद है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इसमें Lava Agni 2 के समान स्पेसिफिकेशन हैं, लेकिन Agni 2S के एक अलग चिपसेट के साथ आने की उम्मीद हैं।
Lava Agni 2 5G मीडियाटेक डाइमेंशन 7050 SoC और 66W वायर्ड फास्ट-चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,700mAh की बैटरी के साथ आता है। यह कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट और 50-मेगापिक्सल क्वाड रियर कैमरा सेटअप से भी लैस है।
भारत में Lava Agni 2 5G की एकमात्र 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है। फोन को देश में Amazon वेबसाइट के माध्यम से खरीदा जा सकता है।
Lava Agni 2 5G में 6.78-इंच फुल-एचडी+ (2220×1080 पिक्सल) कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ आता हैं, जो एर्गोनोमिक 3D डुअल-कर्व्ड पैनल हैं और HDR10+ सपोर्ट के साथ आता है। फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंशन 7050 SoC द्वारा संचालित है, जो 8GB रैम और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है। यह स्टॉक एंड्रॉइड 13 के साथ आता है।
Lava Agni 2 5G की क्वाड रियर कैमरा यूनिट में 50-मेगापिक्सल 1.0-माइक्रोन प्राइमरी सेंसर, अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ 8-मेगापिक्सल सेंसर, 2-मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर और दूसरा 2-मेगापिक्सल मैक्रो शूटर है। फ्रंट कैमरे में 16-मेगापिक्सल सेंसर है।
Lava Agni 2 5G में 66W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ 4,700mAh की बैटरी है जो 16 मिनट से कम समय में 50 प्रतिशत तक चार्ज करने का दावा करती है। सिक्योरिटी के लिए फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है।










