/* */

एलजी टोन फ्री टी90एस: डॉल्बी हेड ट्रैकिंग के साथ दुनिया का पहला डॉल्बी एटमॉस वायरलेस ईयरबड्स

LG Tone Free T90S में कंफर्टेबल फिट के लिए मेडिकल-ग्रेड हाइपोएलर्जेनिक सॉफ्ट ईयर जैल के साथ इन-ईयर एर्गोनोमिक डिजाइन है। यह डिजाइन साउथ कोरिया की POSTECH एर्गोनोमिक डिजाइन टेक्नोलॉजी लैब द्वारा सपोर्टेड है। TWS इयरफोन एक स्टोरेज केस में आते हैं जिसमें एक इनबिल्ट यूवी लाइट होती है

LG Tone Free T90S में कंफर्टेबल फिट के लिए मेडिकल-ग्रेड हाइपोएलर्जेनिक सॉफ्ट ईयर जैल के साथ इन-ईयर एर्गोनोमिक डिजाइन है। यह डिजाइन साउथ कोरिया की POSTECH एर्गोनोमिक डिजाइन टेक्नोलॉजी लैब द्वारा सपोर्टेड है। TWS इयरफोन एक स्टोरेज केस में आते हैं जिसमें एक इनबिल्ट यूवी लाइट होती है जो कि कथित तौर पर 99.99 प्रतिशत बैक्टीरिया को खत्म कर देती है। ईयरबड IPX4-रेटिंग के साथ आते हैं, जिससे पानी से सुरक्षा सुनिश्चित होती है।

LG Tone Free T90S के स्पेसिफिकेशन
LG Tone Free T90S प्योर ग्राफीन ड्राइवर से लैस किया है। इनमें से यूजर्स के सिर की मूवमेंट के आधार पर लगातार 3D इमर्सिव ऑडियो देने के लिए डॉल्बी हेड ट्रैकिंग टेक्नोलॉजी दी गई है। स्टूडियो-लेवल ऑडियो क्वालिटी के लिए डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट भी करता है। इसके वजाय TWS इयरफोन में डॉल्बी वर्चुअलाइजर फीचर दिया है जो कि स्पेटियल डाइमेंशनलिटी का विस्तार करता है और ऑप्टिमाइजर नेचुरल और लाउड डिसट्रेक्शन फ्री साउंड प्रदान करता है। Tone Free T90S एडेप्टिव ANC के साथ आता है। कॉल पर क्लियर आवाज के लिए वॉयस पिकअप यूनिट के साथ 3 इनबिल्ट माइक्रोफोन हैं। इयरफोन को मेरिडियन ऑडियो के साझेदारी में तैयार किया गया है।

Tone Free T90S में प्राइवेट कंवर्सेशन के लिए व्हिस्पर मोड दी गई है। लिस्टनिंग मोड यूजर्स को अपने एंबिएंट की जानकारी देता है। TWS इयरफोन में एक कंवर्सेशन मोड है जो व्यक्ति की आवाज को बढ़ाता है। LG Tone Free T90S को अधिकतम 5 डिवाइस के साथ जोड़ा जा सकता है। एक साथ दो डिवाइस से कनेक्ट किया जा सकता है। बैटरी बैकअप की बात करें तो ईयरबड्स 9 घंटे तक प्लेबैक प्रदान करते हैं। वहीं केस के साथ बैटरी लाइफ 36 घंटे तक हो जाती है। T90S को नॉन-ब्लूटूथ डिवाइस से भी जोड़ सकते है क्योंकि केस में 3.5 mm जैक है और ट्रांसमीटर के तौर पर काम करता है।

LG Tone Free T90S की कीमत
LG Tone Free T90S की कीमत की बात की जाए तो EUR 199 (करीब 18,030 रुपये) है। कलर विकल्प के मामले में Tone Free T90S ब्लैक और व्हाइट कलर में आता है। TWS इयरफोन इस महीने के आखिर में खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे।

 

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!