आपकी फोटो भी एडिट करेगा मेटा एआई, WhatsApp पर आ रहा फीचर
मेटा अपने हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को AI से लेस कर रहा है, जिसके अंदर इंस्टाग्राम, फेसबुक तथा व्हाट्सएप मौजूद है. इसी कड़ी में मेटा व्हाट्सएप

मेटा अपने हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को AI से लेस कर रहा है, जिसके अंदर इंस्टाग्राम, फेसबुक तथा व्हाट्सएप मौजूद है. इसी कड़ी में मेटा व्हाट्सएप में एक अपडेट पर कार्य कर रहा है, जिसमें यूजर्स को भेजी हुई फोटो का जवाब AI देगा. जिसके साथ यदि अपडेट सफल रहता है तो एआई फोटो को भी एडिट करेगा.
WABetainfo के अनुसार, व्हाट्सएप बीटा वर्जन 2.24.14.20 में देखा था, जल्द ही इसके स्टेबल बिल्ड में मौजूद होने की संभावना जताई गयी है.
कैसे काम करेगा नया फीचर?
WABetainfo की रिपोर्ट्स की माने तो व्हाट्सएप एक चैट बटन का टेस्ट चल रहा है. इस बटन के प्रयोग से यूजर्स अपनी फोटो सीधे मेटा AI से शेयर कर सकेंगे. इतना ही नहीं आप चेटबॉट से किसी भी चीज की सुचना ले सकते हैं. साथ ही टेक्स्ट और प्रॉम्प्ट की सहयता से आप चेटबॉट को फोटो में बदलाव होंगे.
WABetainfo ने जो स्क्रीनशॉट शेयर किया है उसके अनुसार यूजर्स का अपनी फोटो पर पूरा नियंत्रण रहेगा. इसके साथ ही जब वो जाहे तब उसे डिलिट भी कर सकते हैं.
ऑप्शनल होगी नई सर्विस
व्हाट्सएप पर लाई गयी सर्विस ऑप्शनल होने वाली है. जिसका प्रयोग करने से पहले यूजर को इसे एक्सेप्ट करना पड़ेगए। WABetainfo इससे पहले भी व्हाट्सएप के नए अपडेट को लेकर सुचना दे चुका है, जिसमें यह कहा गया था कि व्हाट्सएप एक ऐसे फीचर पर कार्य कर रहा है, जो यूजर्स को मेटा एआई के साथ अपनी फोटो शेयर करके खुद की एआई जनरेटेड पिक्चर प्राप्त कर सकते हैं.
खुद की एआई जनरेटेड पिक्चर हासिल करने के लिए सबसे पहले आपको एआई चैटबॉट में ‘इमेजिन मी’ प्रॉम्प्ट लिखना होगा. उसके बाद फोटो का एक सेट भेजना होगा, जिसके बाद AI उन फोटो का विश्लेषण करके यह सुनिश्चित होगी। पिक्चर यूजर से मिलती है कि नहीं.









