Moto G24 Power और Moto G34 हो सकता हैं लॉन्च, लीक हुए डिज़ाइन 

Moto G24 Power और Moto G34 जल्द ही लॉन्च हो सकते हैं। कुछ रेंडर ऑनलाइन सामने आए हैं जो दोनों ही स्मार्टफोन के डिजाइन और स्पेसिफिकेशन के बारे में कई खुलासे करते हैं।

Moto G24 Power और Moto G34 जल्द ही लॉन्च हो सकते हैं। कुछ रेंडर ऑनलाइन सामने आए हैं जो दोनों ही स्मार्टफोन के डिजाइन और स्पेसिफिकेशन के बारे में कई खुलासे करते हैं। हालाँकि Moto G24 Power और Moto G34 के लॉन्च की निश्चित तिथि अभी भी गुप्त हैं। इसे मोटो जी24 पावर के मोटो जी23 के उत्तराधिकारी के रूप में लॉन्च होने की उम्मीद है, जिसे जनवरी में लॉन्च किया गया था। 

MySmartPrice के एक रिपोर्ट के अनुसार Moto G24 Power और Moto G34 के कथित रेंडर और स्पेसिफिकेशन साझा किए गए हैं। साझा किए गये रिपोर्ट में Moto G24 Power को सिल्वर और गहरे नीले रंग में दिखाया गया है, जबकि Moto G34 को गहरे नीले और हल्के नीले रंग में दिखाया गया है। दोनों स्मार्टफोन में घुमावदार किनारों के साथ होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन और पीछे की तरफ चमकदार फिनिश देखी गई है। वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन फोन के बायीं ओर दिखाई देते हैं और सिम कार्ड ट्रे दायीं ओर दिखाई देती है।

दोनों ही स्मार्टफोन में 50-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सेंसर के साथ डुअल रियर कैमरा यूनिट का सुझाव देते हैं। एलईडी फ्लैश वाली कैमरा इकाइयाँ हैंडसेट के ऊपरी बाएँ कोने में व्यवस्थित दिखाई देती हैं। सेकेंडरी सेंसर के बारे में विवरण अभी सामने नहीं आया है।

Accherishteyये भी पढ़े:  दिसंबर, 2023 में 15,000 रुपये से कम क़ीमत में ये पाँच शानदार स्मार्टफ़ोन, देखें

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!