धमाकेदार बैटरी और फीचर्स के साथ Motorola ला रहा है ये 5G Smartphone

कंपनी G54 नाम का एक और 5G G-सीरीज पर काम कर रहा है और उसके लीक हुए रेंडर्स के साथ कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर भी इसको देखा गया है

भारतीय मार्किट में Motorola अब 1 सितंबर को Moto G84 को लॉन्च करने वाला है। वहीं कंपनी G54 नाम का एक और 5G G-सीरीज पर काम कर रहा है और उसके लीक हुए रेंडर्स के साथ कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर भी इसको देखा गया है। साथ ही फोन की कीमत और अवेबिलिटी को छोड़कर इस फोन के फीचर्स का पता चल गया है जहां अब कंपनी ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म वीबो पर चीन में लॉन्च की डेट का पूरी तरीके से खुलासा कर दिया है और यह G53 के उत्तराधिकारी के रूप में आ सकता है।

बता दें की मोटोरोला द्वारा वीबो हैंडल पर इसके बारे में साझा की गई पोस्ट में G54 स्मार्टफोन के बारे में कोई विवरण प्रदान नहीं किया है, लेकिन केवल लॉन्च की तारीख के साथ ही यह स्मार्टफोन 5 सितंबर को ही देश में लॉन्च होने की तैयारी में हो चूका है, जो G84 5G के लॉन्च के कुछ ही दिनों बाद, यानी 1 सितंबर को होने वाला है।

वही दूसरी तरफ रेंडरर्स के चलते, इस डिवाइस में सेंटर-एलाइन पंच-होल डिस्प्ले और मोटी बॉटम चिन उपलब्ध होने वाला है, साथ ही डिवाइस के पीछे की ओर एक स्क्वैरिश कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें 50MP OIS-सक्षम मुख्य सेंसर और एक सेकेंडरी लेंस होने की पुष्टि जताई गयी है। यह स्मार्टफोन आपको बहुत से रंगों में उपलब्ध होगा, जैसे कि बैलाड ब्लू, एम्ब्रोसिया, कोरोनेट ब्लू और आउटर स्पेस है।

हालाँकि इस फ़ोन के लॉन्च से पहले, मोटो G54 द्वारा TENAA सर्टिफिकेशन प्राप्त किया गया है, जिससे लीक हुए रेंडर के समान डिवाइस के डिजाइन की इस बार पुष्टि हो गई है जहां इस स्मार्टफोन में 6.5-इंच FHD+ डिस्प्ले और 120Hz की रिफ्रेश रेट के साथ उम्मीद इसकी जताई जा रही है।

साथ ही फ्रंट-फेसिंग सेल्फी स्नैपर के रूप में इसमें आपको 16MP कैमरा उपलब्ध है और आंतरिक रूप से, G54 के पास और भी ज्यादा पावर देने वाला प्रोसेसर एक रहस्य है, जिसके साथ ही 8GB रैम और 256GB स्टोरेज की उम्मीद जताई गयी है और इसमें 5,000mAh की बैटरी यूनिट आपको मिलेगी।

Accherishtey

ये भी पढ़े: अब दिल्ली में मिलेगा सबको को खुद का आशियाना, DDA ने जारी की 5000 फ्लैट की स्कीम

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!