जल्द Motorola ला रहा है 10 हजार से कम कीमत वाला ये Budget Smartphone
यह फोन 15 फरवरी को भारत में लॉन्च होगा। आइए जानते हैं की Moto G04 के फीचर्स और अन्य डिटेल्स इसमें उपलब्ध है।

देखा जाए तो बहुत समय हो गया है और अभी तक मोटोरोला द्वारा भारत में एक सस्ता फोन लॉन्च नहीं हुआ है और सस्ता मतलब, 10,000 रुपये से कम का फोन बोला जा रहा है। लेकिन अब, यह स्मार्टफोन कंपनी भारत में Moto G04 को जल्द ही लॉन्च करने के लिए तैयार है। Flipkart पर इस फोन की लिस्टिंग लाइव हो गई है जिससे पता चलता है कि यह फोन 15 फरवरी को भारत में लॉन्च होगा। आइए जानते हैं की Moto G04 के फीचर्स और अन्य डिटेल्स इसमें उपलब्ध है।
बता दें की Flipkart वेबसाइट के मुताबिक, Moto G04 स्मार्टफोन 15 फरवरी को भारत में ही लॉन्च होने वाला है और ये दो स्टोरेज ऑप्शन्स में आएगा जिसमे 4GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज और 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज इसमें उपलब्ध है। व्ही फोन में स्टाइलिश डिजाइन है और यह कई कलर्स में उपलब्ध होने वाला है।
इसके फीचर्स की बात करे तो Moto G04 में 6.6 इंच की बड़ी और साफ स्क्रीन होगी जो बहुत स्मूथ चलेगी और फोन को चलाने के लिए आपको इसमें Unisoc T606 नाम का प्रोसेसर मिलने वाला है। साथ ही पीछे की तरफ 16MP का कैमरा है, जो खास Portrait mode के ही साथ बेहतरीन फोटो ले सकेगा। सात ही स्टोरेज के लिए, आपके पास 4GB या 8GB RAM का भी ऑप्शन है, जिसमें क्रमशः 64GB या 128GB स्टोरेज इसमें आती है। दिलचस्प बात ये है कि आपको वेबसाइट के मुताबिक, फोन में 15GB तक रैम बढ़ाने की भी सुविधा है और यह लेटेस्ट Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर भी चलता है।
हालाँकि, बात करे बैटरी की तो Moto G04 में 5,000mAh की बड़ी बैटरी है, जो काफी समय तक आगे चलेगी। वही दूसरे देशों में ये फोन 10W चार्जिंग को भी सीधा सपोर्ट करता है, लेकिन भारत में इसकी चार्जिंग स्पीड के बारे में अभी कोई भी जानकारी नहीं है। इसके अलावा, बेहतर आवाज़ के लिए भी इस फोन में 3.5mm ऑडियो जैक और Dolby Atmos भी दिया गया है। साथ ही भारत में इस फोन की कीमत का अभी पता नहीं है, लेकिन अभी कुछ महीनों पहले ही यूरोप में इसकी कीमत EUR 119 (लगभग ₹10,751) थी, तो उम्मीद लगायी जा रही है की इसकी कीमत कम होने वाली है।
ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक










