/* */

Motorola का Edge 50 Ultra जल्द लॉन्च हो सकता है,ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट के साथ

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में मिला Motorola का Edge 50 Ultra जल्द पेश हो सकता है। इसे कंपनी की Edge 50 series के साथ लॉन्च कर सकता है। इस सीरीज में तीन स्मार्टफोन हो सकते हैं।

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में मिला Motorola का Edge 50 Ultra जल्द पेश हो सकता है। इसे कंपनी की Edge 50 series के साथ लॉन्च कर सकता है। इस सीरीज में तीन स्मार्टफोन हो सकते हैं। Motorola Edge 50 Pro के 3 अप्रैल को देश में लॉन्च की पुष्टि हुई है। हाल ही में Edge 50 Fusion को भी ऑनलाइन देखा गया था।

Android Headlines की रिपोर्ट में बताया गया है कि Motorola Edge 50 Ultra को तीन कलर्स – Beige, Peach और Black में उपलब्ध कराया जा सकता है। इस रिपोर्ट में इसका डिजाइन भी दिखाया गया है। इसे चुनिंदा मार्केट्स में Moto X50 Ultra के तौर पर पेश किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन का चीन में कंपनी ने टीजर दिया है। Motorola Edge 50 Ultra की लॉक स्क्रीन पर ‘3 अप्रैल’ की तारिक दिख रही है। कंपनी के Edge 50 Pro को भी इस दिन पेश किया जाना है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि Edge 50 Ultra को इस सीरीज के Pro मॉडल के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इनके साथ Motorola Edge 50 Fusion भी लाया जा सकता है।

कंपनी के Edge 50 Ultra का डिजाइन Edge 50 Pro के समान है। इसके ब्लैक और पीच कलर्स के वेरिएंट्स को फॉक्स लेदर बैक पैनल के साथ दिखाई गई है। इनमें ग्लॉसी फिनिश और उठा हुआ रेक्टैंगुलर रियर कैमरा मॉड्यूल है। इसका Beige वेरिएंट टेक्सचर्ड रियर पैनल के साथ है। Motorola Edge 50 Ultra का रियर कैमरा आइलैंड बैक पैनल के दाएं कोने में टॉप पर है। इसमें तीन कैमरा सेंसर और एक LED फ्लैश दिख रहा है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि इसकी कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल के सेंसर होंगे। यह लेजर ऑटोफोकस के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है।

इस स्मार्टफोन में Curved OLED डिस्प्ले दी जा सकती है। इसके दाएं कोने पर एक पावर बटन और वॉल्यूम बटन हैं। इसके नीचे SIM ट्रे, USB Type-C पोर्ट, एक माइक और स्पीकर्स हैं।

ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!