Netflix ने जारी किया नया फीचर, अब Web Series देखने के साथ खेल सकेंगे गेम्स

विश्व का जाना-माना OTT Platform Netflix पर अब आप सिर्फ मूवीज या वेबसीरीज ही नहीं देख सकते बल्कि गेम्स भी खेल सकते है।

विश्व का जाना-माना OTT Platform Netflix पर अब आप सिर्फ मूवीज या वेबसीरीज ही नहीं देख सकते बल्कि गेम्स भी खेल सकते है। कंपनी ने इस नए फीचर को जारी किया है इसको लेकर काफी टाइम से काम चल रहा था। अभी फ़िलहाल प्लेटफार्म पर पांच मोबाइल गेम्स उपलब्ध कराए गए है।

जानकारी के अनुसार Netflix पर Stranger Things: 1984 (BonusXP), Stranger Things 3: The Game (BonusXP), Shooting Hoops (Frosty Pop), Card Blast (Amuzo & Rogue Games) और Teeter Up (Frosty Pop) गेम्स है।

फ़िलहाल इन मोबाइल गेम्स को Android Device के लिए उपलब्ध कराया गया है। इन गेम्स को आप एंड्रॉयड मोबाइल डिवाइस पर डेडिकेटेड गेम टैब से पिक कर सकते हैं।

आपको बता दें कि टैब में गेम खेलने के लिए आपको डाउन मेन्यू से गेम को सेलेक्ट करना होगा। उसके बाद सिलेक्टेड गेम को Google Play Store से डाउनलोड करना होगा डाउनलोड होने के बाद गेम को (Netflix App) से सीधा एक्सेस किया जा सकता है।

गेम्स को खेलने के लिए आपको कोई अडिश्नल चार्ज नहीं देना होगा और यह गेम्स कई भाषाओँ में उपलब्ध है। इसका मतलब आप भारतीय भाषाओं में भी गेम का आनंद ले सकते हैं।

Tax Partner

यह भी पढ़े: Diwali 2021: दिवाली के मौके पर अपने घर को बनाएं और खूबसूरत, यहां देखें लेटेस्ट और आसान रंगोली डिजाइन

Tez Tarrar News

Jagjeet Singh

जगजीत सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने टेक्निकल, विश्व और एजुकेशन से सम्बंधित लेखो को अपने लेखन में प्रकाशित किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!