3D कर्व्ड डिस्प्ले और Heart Rate मॉनिटर के साथ नई Smartwatch! जानें कीमत

देश के बाजार में स्मार्टवॉच की डिमांड तेजी से बढ़ रही है. ऐसे में अधिकतर कंपनियां बाजार में अपनी-अपनी स्मार्टवॉच लेकर आ रही हैं

देश के बाजार में स्मार्टवॉच की डिमांड तेजी से बढ़ रही है. ऐसे में अधिकतर कंपनियां बाजार में अपनी-अपनी स्मार्टवॉच लेकर आ रही हैं. बोल्ट ने अपनी एक 3डी कर्व्ड डिस्प्ले वाली नई स्मार्टवॉच बाजार में लॉन्च कर दी है. कंपनी ने इसे 2000 से भी कम दाम में बाजार में उतारा है. इसके साथ ही इसमें काफी स्पोर्ट्स मोड्स और हर्ट रेट मॉनिटर जैसे हेल्थ फीचर्स भी आपको देखने को मिल जाएंगे.

Boult Trail Pro के फीचर्स
इस नई स्मार्टवॉच के फीचर्स की बात की जाए तो कंपनी ने इसमें 2.01 इंच का 3D कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले दिया है. इतना ही नहीं इसके साथ ही इसका डिजाइन भी काफी बेहतरीन है. इस डिवाइस में सिंगल चिप वाला ब्लूटूथ 5.3 का सपोर्ट भी मिलता है.

इसके काफी सारे हेल्थ फीचर्स भी दिए गए हैं. इसमें हर्ट रेट मॉनिटर, ब्लड प्रेशर मॉनिटर, एसपीओ2, फीमेल साइकल ट्रैकिंग तथा स्ट्रेस मॉनिटर जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं. इसके साथ ही इसमें पानी पीने के रिमाइंडर के साथ-साथ स्लीप मॉनिटरिंग सिस्टम भी दे रखा है जो आपके सेहत का खास ख्याल रखता है.

123 से भी ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स
इस नई स्मार्टवॉच में कंपनी ने 123 से भी अधिक स्पोर्ट्स मोड्स उपलब्ध कराए हैं. वहीं, इसमें 260 से भी अधिक क्लाउड बेस्ड वॉच फेस मौजूद हैं जो स्मार्टवॉच यूजर को एक बेहतरीन डिजाइन और अनुभव देता है. इसमें एसएमएस और पुश नोटिफिकेशन के सहित AI voice असिस्टेंट भी दिया हुआ है. ये स्मार्टवॉच IP68 रेटिंग के साथ आती है जिसका मतलब है कि यह डिवाइस पानी और धूल से बिलकुल भी खराब नहीं होती है.

कितनी है कीमत
अब इस डिवाइस के दामों की बात की तो कंपनी ने इस स्मार्टवॉच को 3 वेरिएंट्स में बाजार में लाया गया है. इसमें Black with Silicon Strap वेरिएंट, Jet Black with a stainless-steel strap और Silver with a stainless-steel strap जैसे 3 वेरिएंट्स शामिल हैं. इस स्मार्टवॉच के Black with Silicon Strap वेरिएंट का दाम 1499 रुपये, Jet Black with a stainless-steel strap वेरिएंट का दाम 1699 रुपये और Silver with a stainless-steel strap वेरिएंट दाम 1699 रुपये है. इसे आप कंपनी की boultaudio.com सहित अमेजन और फ्लिपकॉर्ट से भी ले सकते हैं.

ये डिवाइस पर्सनलाइज्ड हेल्थ इनसाइट्स प्रदान करता है. इसमें ब्रेडेड, मैग्नेटिक, मेश और सिलिकॉन जैसे स्ट्रैप ऑप्शन मिल जाते हैं. ये स्मार्टवॉच IP68 वाटर रेजिस्टेंस के साथ आती है. Noise ColorFit Pro 6 Max के मेटल स्ट्रैप वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये रखी गई है. वहीं इसके लेदर और सिलिकॉन वेरिएंट की कीमत 7,499 रुपये है. Noise ColorFit Pro 6 के मेटल स्ट्रैप वेरिएंट की कीमत 6,499 रुपये रखी गई है. वहीं, इसके अन्य स्ट्रैप वेरिएंट की कीमत 5,999 रुपये है.

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!