कोई नहीं जान पाएगा आपका नंबर! Whatsapp पर आया नया फीचर
व्हाट्सप्प देश में बेहद अधिक प्रयोग का किया जाने वाला प्लेटफॉर्म है. अधिकतर लोग मैसेज, फोटो, वीडियो और डॉक्यूमेंट्स को भेजने

व्हाट्सप्प देश में बेहद अधिक प्रयोग का किया जाने वाला प्लेटफॉर्म है. अधिकतर लोग मैसेज, फोटो, वीडियो और डॉक्यूमेंट्स को भेजने और रिसीव करने के लिए व्हाट्सऐप प्लेटफॉर्म का ही प्रयोग करते हैं. वहीं व्हाट्सऐप पर बात करते वक्त दोनों लोगों को एक दूसरे का नंबर शो होता है. पर अब ऐसा नहीं होगा, दरअसल, व्हाट्सऐप जल्द ही एक नया प्राइवेसी वाला फीचर लॉन्च होने वाला है जिसकी बाद कोई भी आपका नंबर नहीं जान पाएगा. इसलिए आइए जानते हैं डिटेल में.
कैसे काम करेगा नया फीचर
आपकी सुचना के लिए बता दें कि WhatsApp के Android और iOS बीटा वर्जन में इस यूजरनेम वाले प्राइवेसी फीचर को मिला है. बता दें कि यह नया फीचर Instagram, Facebook और X जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के यूजरनेम फीचर की तर्ज पर ही काम करता है. इस फीचर में यूजर्स को मोबाइल नंबर नहीं देखने को मिलेगा. ऐसे में लोग वाट्सऐप यूजर को यूजरनेम द्वारा सर्च कर पाएंगे. यह निर्णय देशभर में बढ़ते साइबर फ्रॉड को देखते हुए लिया है.
बिना मोबाइल नंबर के होगी चैटिंग
WhatsApp में पहले ग्रुप में कई लोग जुड़े रहते थे. ग्रुप में लोग एक दूसरे के नंबर आसानी से देख सकते थे. लेकिन अब इस नए प्राइवेसी फीचर के आने के बाद आप ग्रुप के किसी भी मेंबर का फोन नंबर नहीं जान पाएंगे. वहीं नंबर के स्थान पर अब आपको उसका यूजरनेस दिखाई देगा.
यूजरनेम से होगी पहचान
इस नए फीचर के आने के बाद मोबाइल नंबर के जगह पर अब यूजरनेस ही लोगों की शिनाख्त बताएगा. बता दें कि वाट्सऐप चैटिंग के साथ ही यूजर्स को UPI सर्विस भी देता है. ऐसे में अगर किसी अनजान युवक को आपका मोबाइल नंबर पता चल गया तो आपको कॉल करके परेशान किया जा सकता है. इसीलिए अब इस नए प्राइवेसी फीचर के आने के बाद लोगों के मोबाइल नंबर सेफ हो जाएंगे.









