Nokia ने लांच किया दो किफायती फीचर फ़ोन, मिलेगा UPI पेमेंट की सुविधा
Nokia 110 4G (2023) और Nokia 110 2G (2023) फीचर फोन Nokia की विश्वसनीय निर्माण गुणवत्ता के साथ एक आकर्षक डिजाइन पेश करते हैं। इनमें रियर कैमरा, एसडी कार्ड स्लॉट, म्यूजिक प्लेयर और ऑटो-कॉल रिकॉर्डर जैसे फीचर दिया गया हैं।

Nokia ने आज अपने दो नए फीचर फ़ोन से पर्दा हटा दिया। ये फ़ोन हैं- Nokia 110 4G and Nokia 110 2G, Nokia ने इन फीचर फ़ोन के माध्यम से डिजिटल ट्रांजिक्शन्स को काफी सुरक्षित और आसान बना दिया हैं। इस फ़ोन में UPI पेमेंट का की सुविधा दी गयी हैं।
हाल ही में जिओ भारत प्लेटफार्म के माध्यम से भी किफायती कीमत में UPI पेमेंट इनेबल फीचर फ़ोन लॉन्च किया गया हैं। ऐसे फ़ोन उन यूजर को ध्यान में रखकर बनाये जा रहे हैं, जो पुरानी पीढ़ी के 2G फ़ोन तक ही सिमित हैं। इन फ़ोन के माध्यम से उन्हें 2G से 4G में स्विच करने में सहूलियत होगी। तो आइये जानते हैं, Nokia के इस सीरीज के फ़ोन के फीचर-
Nokia 110 4G (2023) और Nokia 110 2G (2023) के स्पेसिफिकेशन और कीमत
Nokia 110 4G दो स्टाइलिश रंगों, मिडनाइट ब्लू और आर्कटिक पर्पल में उपलब्ध होगा, जबकि Nokia 110 2G दो रंगों, चारकोल और क्लाउडी ब्लू में उपलब्ध होगा। दोनों फोन भारत में रिटेल स्टोर्स, Nokia के आधिकारिक वेबसाइट और अन्य ऑनलाइन स्टोर्स के जरिए खरीदे जा सकते हैं।
कीमत की बात करें तो Nokia 110 4G (2023) और Nokia 110 2G (2023) की कीमत क्रमशः 2499 रुपये और 1699 रुपये होगी।
Nokia 110 4G (2023) और Nokia 110 2G (2023) फीचर फोन Nokia की विश्वसनीय निर्माण गुणवत्ता के साथ एक आकर्षक डिजाइन पेश करते हैं। इनमें रियर कैमरा, एसडी कार्ड स्लॉट, म्यूजिक प्लेयर और ऑटो-कॉल रिकॉर्डर जैसे फीचर दिया गया हैं।
Nokia ने इसे काफी मजबूती के साथ-साथ IP52 रेटिंग की प्रोटेक्शन भी दिया हैं। दोनों ही फ़ोन 1.8-इंच डिस्प्ले के साथ आता हैं। Nokia 110 4G (2023) में 1450mAh की बैटरी दी गयी है, जबकि Nokia 110 2G (2023) में 1000mAh की बैटरी दी गयी।










