नोकिया का यह ड्यूल स्क्रीन फ्लिप फ़ोन लांच, अब कीमत नहीं आएगा आड़े

Nokia ने Nokia 2660 फ्लिप फोन दो कलर ऑप्शन पॉप पिंक और लश ग्रीन में लांच कर दिया है और यह 4G कनेक्टिविटी के साथ आता है।

Nokia अच्छी Build quality और नए प्रयोग के लिए हमेशा से जानी जाती है। स्मार्टफोन की दुनियां में एक तरफ जहां एक से एक एडवांस स्पेसिफिकेशन के साथ फ़ोन लांच हो रही है। तो वहीं दूसरी तरफ नोकिया लोगों के हाथो में फिर से क्लासिकल फ़ोन देकर पूरानी याद ताजा कर रही हैं। स्मार्टफोन की दुनियां में वापसी के बाद Nokia ने लगभग हर बजट में फ़ोन लांच किया है। इसके साथ-साथ यह कंपनी फीचर फ़ोन भी बाजार में लेकर आई । अबकी बार Nokia फिर से फ्लिप फ़ोन की याद तरोताजा करने के लिए Nokia 2660 फ्लिप फोन लेकर आई है।

Nokia ने Nokia 2660 फ्लिप फोन दो कलर ऑप्शन पॉप पिंक और लश ग्रीन में लांच कर दिया है और यह 4G कनेक्टिविटी के साथ आता है। Nokia इस स्मार्टफोन में दो डिस्प्ले सेटअप, 2.8-इंच का मुख्य और 1.77-इंच का दूसरा डिस्प्ले दिया है। साथ ही इसमें Unisoc T107​ चिपसेट इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ 48 MB रेम और 128 MB स्टोरेज दिया है।

मल्टीमिडिया फीचर की बात करें तो इसमें FM (वायर के साथ और बिना वायर के भी) और MP 3 म्यूजिक प्लेयर दिया गया हैं। इस फ्लिप फ़ोन में अन्य फीचर्स जैसे ब्लूटूथ (4.२), हैडफ़ोन जैक (3.5 mm) और माइक्रो USB (USB 2.0) का कनेक्शन मिल जाता है। इसके अलावे एक 0.3 MP का कैमरा दिया गया है।

Nokia 2660 फ्लिप फोन में 1450 mAh की रिमूवेबल बैटरी दिया गया है। यह यूरोप में €79.90 (लगभग 7,024 रुपये) में लाया गया है। जबकि यह पहले से मौजूदा कलर में Nokia के ऑफिसियल साइट पर मात्र 4,699 में उपलब्ध हैं।

Accherishtey ये भी पढ़े: कम कीमत में Lenovo दे रही है मेटल बॉडी टेबलेट, जानें फीचर्स

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!