शानदार फीचर्स के साथ तहलका मचाने आ गया Nothing Phone 2
Nothing Phone 2 में स्नैपड्रैगन का पावरफुल 8+ Gen 1 चिपसेट दिया गया है। यह 4nm तकनीक पर बेस्ड है और 3.2 GHz तक अधिकतम क्लॉक स्पीड मिल जाती है।

Nothing के पहले स्मार्टफोन में यूनिक पारदर्शी डिज़ाइन के साथ ग्लिफ़ लाइटिंग इंटरफ़ेस देकर, यूजर का ध्यान अपनी और आकर्षित किया था। अब कंपनी ने उसका सक्सेसर Phone 2 लॉन्च कर दिया है।
Phone (2).
An icon, evolved. Purposefully designed from the inside out to deliver a premium experience you can count on. With new ways to interact with a smartphone to allow you to feel more present when it matters most.
Come to the bright side. pic.twitter.com/gBYBJKezNo
— Nothing (@nothing) July 11, 2023
Nothing Phone 2 पिछले साल 2022 में लॉन्च हुए Phone 1 का सक्सेसर है। देखने में बहुत हद तक यह Phone 1 के सामान लग सकता है, लेकिन कई मामलों में यह काफी अपडेटेड है। इसमें कुल 33 एलईडी लाइटिंग ज़ोन हैं। जो पिछले फ़ोन के मुकाबले में अधिक है। आइये जानते है, Nothing Phone 2 के स्पेसिफिकेशन –
डिस्प्ले
Nothing Phone 2 में 6.7 इंच का फुल-एचडी+ (1,080×2,412 पिक्सल) डिस्प्ले है, जो एक एलटीपीओ (Low-temperature polycrystalline oxide) ओएलईडी पैनल है। साथ ही इसमें एसजीएस लो ब्लू लाइट और एचडीआर 10+ सर्टिफिकेशन देखने के लिए मिल जाती है। यह डिस्प्ले 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 240 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट के साथ आता है।
कैमरा
कैमरा के मामले में Nothing Phone 2 में पिछले फ़ोन से काफी इम्प्रूवमेंट किया गया है। इसमें Sony IMX615 सेंसर के साथ 32MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा दिया गया है, जो 60fps पर 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।
पीछे के मुख्य कैमरे में OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन), EIS (इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन), HDR (हाई डायनामिक रेंज) और मोशन कैप्चर मोड जैसे फीचर्स के साथ Sony IMX890 सेंसर का 50MP मुख्य कैमरा दिया गया है। दूसरे कैमरा के तौर पर 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा सैमसंग JN1 सेंसर का दिया गया है।
प्रोसेसर
Nothing Phone 2 में स्नैपड्रैगन का पावरफुल 8+ Gen 1 चिपसेट दिया गया है। यह 4nm तकनीक पर बेस्ड है और 3.2 GHz तक अधिकतम क्लॉक स्पीड मिल जाती है।
बैटरी और अन्य फीचर्स
इसमें Nothing Phone 1 (4,500 एमएएच) से थोड़ी बड़ी 4,700 एमएएच की बैटरी दी गयी है। इस फ़ोन में वायर्ड चार्जिंग 45W जबकि वायरलेस चार्जिंग 15W मिल जाती है। सॉफ़्टवेयर की बात करें तप यह एंड्रॉइड 13 पर आधारित नथिंग ओएस 2.0 द्वारा कवर किया गया है जो नए विजेट, थीम रंग, फ़ोल्डर लेआउट को जोड़ता है। यह डार्क ग्रे और व्हाइट रंग विकल्पों में उपलब्ध है।
कीमत
भारत में Nothing Phone 2 की शुरूआती कीमत 44,999 रुपये निर्धारित की गई है। यह कीमत बेस वैरिएंट 8GB + 128GB कॉन्फ़िगरेशन के लिए है। जबकि 12GB + 256GB और 12GB + 512GB वैरिएंट कॉन्फ़िगरेशन के लिए कीमत क्रमशः 49,999 रुपये और 54,999 रुपये निर्धारित की गयी हैं। प्री आर्डर करने पर कंपनी की ओर से कुछ ऑफर्स भी मिल जाते हैं।










