अब Excel और Word में मिलेंगे AI फीचर्स, आप भी बना सकते है खुद का AI मॉडल
Microsoft Co-Pilot Pro Launched: माइक्रोसॉफ्ट ने 20 डॉलर प्रति महीने पर एक नया प्रीमियम सब्सक्रिप्शन कोपायलट प्रो लॉन्च किया है, जो ऑफिस ऐप्स के अंदर एआई-संचालित

Microsoft Co-Pilot Pro Launched: माइक्रोसॉफ्ट ने 20 डॉलर प्रति महीने पर एक नया प्रीमियम सब्सक्रिप्शन कोपायलट प्रो लॉन्च किया है, जो ऑफिस ऐप्स के अंदर एआई-संचालित सुविधाओं तक पहुंच, कम से कम ओपनएआई मॉडल तक पहुंच और अपना खुद का कोपायलट जीपीटी बनाने की क्षमता प्रदान करता है.आइए जानते हैं माइक्रोसॉफ्ट Copilot Pro के सब्सक्रिप्शन की कीमत और दूसरी डिटेल्स.
Microsoft Copilot Pro के फीचर्स और कीमत
माइक्रोसॉफ्ट Copilot एक यूजफुल और पावरफुल जनरेटिव AI असिस्टेंट है.और कई यूजर्स इसकी सहायता से कई काम को करते हैं.यद्यपि, कुछ लोगों को इससे भी ज्यादा चाहिए होता है. यही कारण है कि कंपनी ने इसका प्रो वर्जन निकाला है. Microsoft Copilot Pro सभी लोगो के लिए मौजूद है. कंपनी ने इसे 20 डॉलर पर महीने के प्राइस पर निकाला है. Copilot Pro और Copilot के टर्म ऑफ कैपेबिलिटी में फर्क है.
क्या मिलेगा फायदा?
कंपनी ने कहा ,माइक्रोसॉफ्ट 365 पर्सनल और फॅमिली माइक्रोसॉफ्ट के लिए पीसी ,मैक और आईपैड पर वर्ड ,एक्सेल पॉवरपाइट ,आउटलुक और वननोट में कोपायलट तक एक्सेस मिलेगा। कोपायलट प्रो एकल एआई अनुभव प्रदान करता है ,जो अभी डिवाइसों पर चलता है। बता दें की माइक्रोसॉफ्ट 365 के लिए कोपायलट आम तौर पर नवंबर में बिजनेस यूजर के लिए उपलब्द हो गया है।
कंपनी ने कहा, हमें यह घोषणा करते हुए खुसी हो रही है की माइक्रोसॉफ्ट 365 के लिए कोपायलट अब सभी आकार के संगठनो के लिए कम से कम सीट के बिना उपलब्ध है। हम आपको पार्टनर को हर व्यवसाय की एआई – संचालित बनाने में मदद करने में भी सक्षम बना रहे हैं।
बना पाएंगे अपना कोपायलट GPT
कोपायलट प्रो का सब्सक्रिप्शन लेने के बाद यूजर्स चैट GPT के लेटेस्ट मॉडल्स को उपयोग कर पाएंगे, साथ ही खुद का कोपायलट GPT भी बना पाएंगे.
ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक










