अब Right to Repair के चलते ठीक कराये अपना स्मार्टफोन, बेकार नहीं होगी वारंटी

सिर्फ मोबाइल फोन ही नहीं बल्कि, लैपटॉप हो या फिर कोई दूसरा इलेक्ट्रॉनिक अप्लांयस अब आपको इन्हें रिपेयर कराने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना होगा

अक्सर देखा जाता है कि जब आप कोई भी फ़ोन नया लेते हो तो उसके वारंटी तक आपको उसी के स्टोर से रिपेयर करना होता है और एक ही सवाल आपसे पूछा जाता है कि क्या अपने ऑथराइज्ड स्टोर से नहीं बल्कि कहीं और बहार से अपना फोन ठीक करा लिया है? साथ ही अब क्या आपके डिवाइस की वारंटी खत्म हो जाएगी।

इसका जवाब है नहींं, अब ऐसा नहीं होने वाला है क्योकि वारंटी के नियमों में कुछ बदलाव किए गए हैं जहां इसके लिए अब सरकार द्वारा एक पोर्टल भी लॉन्च किया है। दरअसल, कंज्यूमर्स की सुविधाओं के लिए अब सरकार ने राइट टू रिपेयर की नई पॉलिसी लागू कि है।

ऐसे में सिर्फ मोबाइल फोन ही नहीं बल्कि, लैपटॉप हो या फिर कोई दूसरा इलेक्ट्रॉनिक अप्लांयस अब आपको इन्हें रिपेयर कराने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना होगा क्योकि मिनिस्ट्री ऑफ कंज्यूमर अफेयर्स द्वारा ये Right to Repair पोर्टल लॉन्च किया है जहां आप अपने इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स से रिलेटेड कई सारी जानकारियां उपलब्ध हो जाएगी।

बता दें कि इस ऑनलाइन पोर्टल पर आपको सेल्फ-रिपेयर मैन्युअल जैसे और भी ऑथराइज्ड थर्ड पार्टी रिपेयर प्रोवाइडर्स की डिटेल्स सीधा उपलब्ध होगी और इसकी मदद से यूजर्स लोकल शॉप पर भीआसानी से अपने लैपटॉप, स्मार्टफोन या फिर दूसरे इलेक्ट्रॉनिक अप्लायंस को ठीक करा सकते हैं।

हालाँकि, इसके लिए यूजर्स को सबसे पहले राइट टू रिपेयर की आधिकारिक वेबसाइट https://righttorepairindia.gov.in/index.php पर जाकर आपको अपनी तमाम कंपनियों का ऑप्शन मिल जाएगा, जहां से आप सीधा डिटेल्स को आप आसानी से एक्सेस कर सकते हैं।

Accherishtey

ये भी पढ़े: दिल्ली में MCD द्वारा शुरू हुई इन 12 जोन की सफाई, 15 दिनों तक चलेगा ये अतिक्रमण

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!