अब इंसानों के दिमाग में भी लगेगी चिप, पुरानी यादों को नए शरीर में किया जा सकेगा ट्रांसफर
Neuralink ब्रेन चिप रिसर्च को अगले स्टेज पर ले जाने के लिए तैयार है। बता दें कि Elon Musk ने ब्रेन कंप्यूटर इंटरफ़ेस टेक्नोलॉजी का इंसानो पर ट्रायल करने के लिए एक कदम और आगे बढ़ाया है

Neuralink ब्रेन चिप रिसर्च को अगले स्टेज पर ले जाने के लिए तैयार है। बता दें कि Elon Musk ने ब्रेन कंप्यूटर इंटरफ़ेस टेक्नोलॉजी का इंसानो पर ट्रायल करने के लिए एक कदम और आगे बढ़ाया है।
Neuralink इससे पहले भी सूअर और बंदर पर ट्रेल कर चूका है इसमें 9 साल के बंदर में भी चिप लगाई गई थी जिससे वह केवल अपने दिमाग से वीडियो गेम खेल पा रहा था। यह स्टार्टअप टेक्नोलॉजी का यूज़ करके ह्यूमन-AI सिम्बायोसिस बनाने की कोशिश कर रही है।
Elon Musk ने पिछले महीने कहा था कि इसका अर्ली ट्रायल 2022 में शुरू किया जायेगा। जानकारी के मुताबिक इसमें पैरालिसिस के लोगों को शामिल किए जाने की संभावना है और इससे कंप्यूटर कर्सर का डायरेक्ट न्यूरल कंट्रोल गेन करने की कोशिश की जाएगी।
इसके अलावा जिस पोस्ट के लिए जोइनिंग की जा रही है उसमे कहा गया है कि यह पद ऐसे लोगों के लिए है जो इस मिशन के लिए इच्छुक और उत्सुक है और Trial Director कैंडिडेट्स को सबसे ज्यादा इनोवेटिव डॉक्टर्स और टॉप इंजीनियर्स के साथ काम करना होगा।
इसी के साथ Neuralink से पहले क्लिनिकल ट्रायल के तौर पर काम करने का भी मौका मिलेगा। जानकारी के अनुसार यह डिवाइस सिक्के के साइज का है और इसे स्कल या खोपड़ी में लगाया जा सकता है।
Elon Musk ने यह भी बताया कि ब्रेन और स्पाइन के प्रॉब्लम को बीएस एक डिवाइस लगा कर सोलव किया जा सकता है उन्होंने यह भी कहा की फ्यूचर में आप अपनी मेमोरी को सेव या रीप्ले भी कर सकते है इसके अलावा आप इसे आप नए बॉडी या रोबोट बॉडी में भी डाउनलोड कर सकते हैं।
ये भी पढ़े: दिल्ली में नहीं हटेगा वीकेंड कर्फ्यू, केजरीवाल के प्रस्ताव को LG ने नकारा










