अब फ्री में मिलेगा VIP नंबर, जानिए क्या है नंबर लेने का पूरा तरीका

फ्री VIP Number: अब आप भी काफी आसान तरीका से ले सकते है VIP नंबर, टेलीकॉम कंपनी Vi दे रही है ये फ्री सुविधा

बहुत लोग अपने लिए VIP मोबाइल नंबर लेना चाहते हैं इस तरह के VIP मोबाइल नंबर या फैंसी नंबर ऐसे यूनिक नंबर्स होते हैं जिन्हें आसानी से याद रखा जा सकता है और ऐसे नंबर्स मार्केट में आसानी से उपलब्ध नहीं होते हैं इन नंबर्स के लिए ऑक्शन होता है और आपको भारी-भरकम कीमत भी चुकानी होती है।

लेकिन, कई टेलीकॉम कंपनियां इसे नंबर्स फ्री में भी बेचती है और इसके अलावा वर्चुअल VIP मोबाइल नंबर को भी ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। अनेक वेबसाइट्स वर्चुअल VIP मोबाइल नंबर बेचती हैं लेकिन इसके लिए वो चार्ज करती हैं।

इन प्रीमियम नंबर्स को BSNL के जरिए भी खरीदा जा सकता है जिसके लिए आपको ऑक्शन में भाग लेना होगा इसके लिए आपको सबसे पहले eauction.bsnl.co.in साइट को अपने ब्राउजर पर ओपन करके इस पर रजिस्ट्रेशन कर लें और बाद में आप फैन्स नंबर की लिस्ट में से किसी नंबर के लिए बोली लगा सकते हैं।

फ्री में भी ले सकते है VIP नंबर

आपको Free में भी मिल सकता है VIP नंबर। यह सुविधा टेलीकॉम कंपनी Vi देती है और इसके लिए आपको सबसे पहले कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.myvi.in को ओपन करना होगा और इसके बाद आपको टॉप में दिए ऑप्शन में से न्यू कनेक्शन के ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा।

ऑप्शन को सेलेक्ट करने के बाद आपको कई ऑप्शन्स दिखाई देंगे और इसमें आपको फैंसी नंबर के ऑप्शन को सेलेक्ट करना है फिर आप अपनी जरूरत के हिसाब से पोस्टपेड या प्रीपेड नंबर का सेलेक्शन कर सकते हैं और इसके बाद आपको एरिया कोड देना होगा।

इस प्रोसेस को कम्पलीट करने के लिए आपको अपना एक्टिव मोबाइल नंबर भी देना होगा और बाद में आपके घर पर Vi के तरफ से VIP मोबाइल नंबर डिलीवर कर दिया जाएगा और उस नंबर को आप रेगुलर नंबर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।

Aadhya technology

ये भी पढ़े: सावधान! FASTag को भी चोरों ने नहीं छोड़ा, इस तरह कर रहे है अकाउंट से पैसे खाली

 

 

Tez Tarrar News

Yash Hasani

यश हासानी तेज़ तर्रार न्यूज़ में बतौर पत्रकार कार्य कर रहे है और इनका मानना है कि एक पत्रकार समाज के लोगो से बात कर उनकी बात को सबके सामने… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!