अब Twitter पर भी डाउनलोड कर सकेंगे Video! यहां जानिए प्रोसेस
ट्विटर ने कुछ समय से लेकर काफी फीचर्स तक कई बदलाव हुए हैं और आज भी नए-नए फीचर्स सामने आ रहे है. इसी क्रम में, एक और न्य फीचर

ट्विटर ने कुछ समय से लेकर काफी फीचर्स तक कई बदलाव हुए हैं और आज भी नए-नए फीचर्स सामने आ रहे है. इसी क्रम में, एक और न्य फीचर सामने आया है जिसके द्वारा ट्विटर यूजर को अब से वीडियो डाउनलोड करने में काफी आसानी होगी. बता दें, कंपनी ने “हाउ टू शेयर एंड वॉच” वीडियो ऑन ट्विटर पेज को अपडेट किया. इतना ही नहीं साथ में, एक नए फीचर के बारे में भी सुचना प्रदान की गई है.
डाउनलोड करना हुआ आसान
ट्विटर ने यूजर्स को वीडियो डाउनलोड करने की सहूलियत उपलब्ध कराई है. पर इस सेवा का फायदा हर यूजर्स को नहीं मिलेगा. यह फीचर सिर्फ उन यूजर्स के लिए है जिन्होंने पेड यानी ब्लू सब्सक्रिप्शन का एक्सेस ले रखा है.
ट्विटर हेल्प सेंटर के मुताबिक, वेरिफाइड यूजर्स को कुछ चुनिंदा वीडियोज को अपने फ़ोन में डाउनलोड करने की अवसर प्रदान किया जा रहा जा रही है. यह सुविधा पहले केवल iOS के लिए शुरू हो रही है, पर जल्द ही यह एंड्रॉइड और वेब यूजर के लिए भी उपलब्ध होगी.
पोस्ट के मुताबिक, वेरिफाइड यूजर्स को सिर्फ चुनिंदा ट्वीट्स में कुछ ही वीडियो को डाउनलोड कर सकते है, जिससे वह उन वीडियोज को ऑफलाइन भी देख सकते है. इस नए फीचर को अपनाने के लिए, वेरिफाइड यूजर्स को ट्वीट करते वक्त ‘Allow video to be downloaded’ के ऑप्शन को चालू करना पड़ेगा. जिसके द्वारा, उन्हें अपने पसंदीदा वीडियोज को अपने फ़ोन में सेव करने का ऑप्शन मिलता है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली के Old Age Home में लगी भीषण आग, 2 बुजुर्ग महिलाओं की मौत









