Facebook चलाने के लिए अब देने होंगे पैसे! पेड वर्जन लाने की तैयारी!
Meta ने कुछ यूजर्स को अचानक एक बड़ा झटका दिया है. मेटा ने इंस्टाग्राम और फेसबुक यूजर्स के लिए एड-फ्री पेड सब्सक्रिप्शन प्लान लेकर

Meta ने कुछ यूजर्स को अचानक एक बड़ा झटका दिया है. मेटा ने इंस्टाग्राम और फेसबुक यूजर्स के लिए एड-फ्री पेड सब्सक्रिप्शन प्लान लेकर आए है. बता दें, काफी वक्त से अटकलें थीं कि मार्क जुकरबर्ग प्लान्स ला सकते है. पर कंपनी ने यह कदम उठा लिया है. फेसबुक और इंस्टाग्राम के लिए मेटा ने दो सेवाओं निकाली है. यह कदम यूरोपीय संघ के दबाव पड़ने के बाद आया है. इसलिए यह ऑप्शन केवल यूरोपीय यूजर्स के लिए ही होगा.
कितनी होगी कीमत
इन प्लान्स का दाम वेब पर 9.99 यूरो हर महीने (लगभग 885 रुपये) और स्मार्टफोन (एंड्रॉइड और आईओएस) के लिए 12.99 यूरो हर महीने (लगभग 1,145 रुपये) होगी. मेटा ने एलान किया है कि वह यूरोप में 18 साल से ज्यादा वर्ष के यूजर्स के लिए एड-फ्री फेसबुक और इंस्टाग्राम योजनाएं उपलब्ध होगी. ये प्लान्स स्विट्जरलैंड, यूरोपीय संघ और यूरोपीय आर्थिक क्षेत्र में उपलब्ध होंगी.
भारतीयों के लिए क्या?
भारत में सभी यूजर को उनके इंस्टाग्राम फीड पर विज्ञापन देना जारी रखेगा. पर यदि ये सब्सक्रिप्शन प्लान्स EU में मशहूर होता है तो मेटा हो सकता है कि इस सर्विस को हमारे देश में भी पेश कर दे.
यह दाम कुछ लोगों को अधिक लग सकती है, पर यह आकर्षक भी लग सकती है. एड फ्री फेसबुक और इंस्टाग्राम में अब कोई विज्ञापन नहीं आएगा. इससे आप अपने दोस्तों और घर के पोस्ट पर ज्यादा ध्यान देंगे. मार्क जुकरबर्ग ने बार-बार इस बात पर ज्यादा ध्यान दिया है कि उनका यह मानना है कि एड फ्री है पर यह यूजर्स के साथ-साथ कंपनी के लिए भी आगे बढ़ने का एक अच्छा तरीका है.










