अब चोरी नहीं होगा आपका मोबाइल फोन ,क्युकी Apple लाया है 17.3 का न्यू वर्जन
iPhone में iOS Update 17.3 में कई अनोखा फीचर्स मिलने वाला है। इसमें से आपको 'Stolen Device Protection' भी देखने को मिलेगा जो आपका फोन चोरी होने से बचाता है। लेकिन इसे चालू करने का सरल तरीका भी आपको जानने की आवश्यकता है Apple के S

iPhone में iOS Update 17.3 में कई अनोखा फीचर्स मिलने वाला है। इसमें से आपको ‘Stolen Device Protection’ भी देखने को मिलेगा जो आपका फोन चोरी होने से बचाता है। लेकिन इसे चालू करने का सरल तरीका भी आपको जानने की आवश्यकता है Apple के Stolen Device Protection की मदद से यूजर्स को सिक्योरिटी की एक्स्ट्रा लेयर मिलेगी. यह लेयर तब चालू होती है, जब यूजर्स अपनी पर्सनल लोकेशन से कई दूर होगा। उदाहरण के रूप में समझें तो अगर आप डेली ऑफिस से घर और घर से ऑफिस जाते हैं, तो यह फैमिलियर लोकेशन है.
क्या है स्टोलन डिवाइस प्रोटेक्शन फीचर?
स्टोलन डिवाइस प्रोटेक्शन फीचर को चालू रखने पर यूजर्स को एप्पल आईडी, पासवर्ड चेंज या मोबाइल पासवर्ड के अलावा फेस आईडी या टच आईडी की भी आवश्यकता होगी. यदि आपका डिवाइस घर या सेव्ड लोकेशन से एक घंटे से ज्यादा बहार रहते हो तो आपको पर्सनल डिटेल चेंज करने के लिए इंतजार करना पड़ेगा और अगर मोबाइल चोरी भी हो गया है तो आपका डिटेल कोई भी नहीं बदल सकता।
इसे पहले किसी वक्ति को अपना मोबाइल पासवर्ड पता होता था और कोई आपका फ़ोन चोरी कर लिया हो तो वो अपना पर्सनल डिटेल एप्पल कंपनी से बदलवा देता था लेकिन अब इस वर्जन के बढ़ ऐसा करना मुस्किल हो जायेगा अब आपके आज्ञा के बिना ऐसा कोई भी नहीं कर पायेगा।
कैसे इनेबल करें ये फीचर
एलिजिबल iPhone में iOS 17.3 ऑपरेटिंग सिस्टम को अपडेट करने के बाद यूजर्स इस वर्जन को इनेबल कर सकते हैं. इस फीचर को चालू करने के लिए यूजर्स को Passcode settings में जाना होगा. यह फीचर iOS 17.3 या तो उससे ऊपर के वर्जन में ही मिलेगा.
iOS 17.3 में और क्या-क्या है नया?
iOS 17.3 के दूसरे वर्जन में Apple Music collaborative playlists मिलेगा. यह फीचर सबसे पहले iOS 17.2 beta वर्जन में हाईलाइट किया था. इसके वजाय AirPlay 2 सपोर्ट का विस्तार किया है. इसकी सहायता से iphone , ipad यूजर्स होटेल में लगे tv पर कंटेंट स्ट्रीम कर सकेंगे.
ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक










