23 जनवरी को भारत में लॉन्च होगा वनप्लस 12 सीरीज, मात्र 25 मिनट में होगा 100 प्रतिशत चार्ज

वनप्लस 12 भारत में 23 जनवरी को शाम 7:30 बजे लॉन्च होने वाला है। इसके अतिरिक्त, कंपनी ने यह भी कहा है कि भारत में वनप्लस 12आर को वनप्लस 12 के साथ एक साथ लॉन्च किया जाएगा।

वनप्लस द्वारा आधिकारिक तौर पर वनप्लस 12 की भारत रिलीज की तारीख की घोषणा की गई है। बता दें कि स्मार्टफोन को पहले चीन में पेश किया गया था। कंपनी भारतीय बाज़ार में वनप्लस 12 के अलावा, कंपनी फोन का अधिक किफायती वेरिएंट वनप्लस भी पेश कर सकती है। 

वनप्लस के अनुसार, वनप्लस 12 भारत में 23 जनवरी को शाम 7:30 बजे लॉन्च होने वाला है। इसके अतिरिक्त, कंपनी ने यह भी कहा है कि भारत में वनप्लस 12आर को वनप्लस 12 के साथ एक साथ लॉन्च किया जाएगा।

वनप्लस 12 में फ्लुइड AMOLED तकनीक वाले 6.82-इंच डिस्प्ले (रिज़ॉल्यूशन 1440 x 3168 पिक्सेल) है, जो 120Hz की रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट के साथ आता है। यह 557 पिक्सेल प्रति इंच की पिक्सेल डेंसिटी प्रदान करता है। साथ ही इसमें डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस का प्रोटेक्शन दिया गया है।

प्रोसेसर की बात करें तो इसमें 5nm तकनीक पर बेस्ड क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर पर चलता है। सीपीयू में क्रियो 780 आर्किटेक्चर शामिल है, जिसमें 3.2GHz की क्लॉक स्पीड वाला प्राइम कोर, 2.7GHz पर चलने वाले तीन गोल्ड कोर और 2.0GHz पर चलने वाले चार सिल्वर कोर शामिल हैं। ग्राफिक्स प्रदर्शन के लिए इसमें एड्रेनो 730 जीपीयू दिया गया है।

स्टोरेज वेरिएंट की बात करें तो ग्राहक  वनप्लस 12 को 12GB, 16GB, या 24GB LPDDR5X रैम में से चुन सकते हैं, जो 256GB या 512GB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आता है।

इसमें 50MP प्राइमरी सेंसर, 48MP अल्ट्रावाइड सेंसर और 64MP टेलीफोटो सेंसर के साथ 2x ऑप्टिकल ज़ूम की सुविधा देता है। साथ ही, सेल्फी के लिए, फ्रंट-फेसिंग 32MP कैमरा के साथ आता है। यह 5400mAh बैटरी द्वारा संचालित है जो 100W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट करते है। कंपनी का दावा है कि यह मात्र 25 मिनट में 0 से 100 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है। इसके अलावा, यह रिवर्स वायरलेस चार्जिंग भी सपोर्ट करता है।

Accherishteyये भी पढ़े:  दिसंबर, 2023 में 15,000 रुपये से कम क़ीमत में ये पाँच शानदार स्मार्टफ़ोन, देखें

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!