23 जनवरी को OnePlus 12R भारत में करेगा डेब्यू, मात्र 27 मिनट में होगा फुल चार्ज
23 जनवरी को OnePlus 12R भारत में डेब्यू करने के लिए तैयार है। इसे अब अमेज़न पर देखा गया है, जो ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के माध्यम से इसकी उपलब्धता की पुष्टि करता है।

23 जनवरी को OnePlus 12R भारत में डेब्यू करने के लिए तैयार है। इसे अब अमेज़न पर देखा गया है, जो ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के माध्यम से इसकी उपलब्धता की पुष्टि करता है। इसे भारत और वैश्विक बाजारों में वनप्लस ऐस 3 के रीब्रांडेड संस्करण के रूप में लॉन्च किया जाएगा, जो गुरुवार को चीन में स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट, 6.78-इंच AMOLED स्क्रीन और 100W SuperVOOC के समर्थन के साथ 5,500mAh की बैटरी के साथ आया था। दावा किया जा रहा है कि यह 27 मिनट में फोन को 100 फीसदी तक चार्ज कर देगी।
कंपनी के फ्लैगशिप OnePlus 12 और OnePlus 12R के भारत में लॉन्च होने में केवल कुछ हफ्ते ही बचे हैं, ऐसे में OnePlus 12R के लिए एक बेसिक लैंडिंग पेज अमेज़न पर लाइव है, जिसमें OnePlus 12R की 23 जनवरी की लॉन्च तिथि का उल्लेख किया गया है। साथ ही इसे काले और नीले रंग विकल्पों में दिखाया गया है। हालाँकि लैंडिंग पेज से फिलहाल स्मार्टफोन से संबंधित किसी अन्य विवरण का खुलासा नहीं किया गया है।
OnePlus 12R के एक्सपेक्टेड स्पेसिफिकेशन-
OnePlus 12R स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिप द्वारा संचालित होने की उम्मीद है, जिसमें 16GB तक LPDDR5x रैम होने की उम्मीद है। हैंडसेट में 6.78-इंच LTPO AMOLED स्क्रीन होगी, जिसमें 120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस होगी।
ऑप्टिक्स की बात करें तो इसमें एफ/1.8 अपर्चर और ओआईएस के साथ 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, एफ/2.2 अपर्चर के साथ 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर के साथ 2-मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा होने की उम्मीद है। आगे की तरफ, इसमें सेल्फी क्लिक करने और वीडियो कॉल करने के लिए f/2.4 लेंस के साथ 16-मेगापिक्सल का कैमरा होने की संभावना है।
चीन में लांच, वनप्लस ऐस 3 1TB तक UFFFS 4.0 स्टोरेज के साथ आता है। फोन 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.3, एनएफसी, जीपीएस और अन्य कनेक्टिविटी विकल्प प्रदान करता है। उसके लगभग समान OnePlus 12R में भी कनेक्टिविटी यूएसबी टाइप-सी पोर्ट पर 100W SuperVOOC चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ 5,500mAh की बैटरी होने की उम्मीद है।










