इस महीने आने वाले है 10 मिनट चार्ज करने पर 7 घंटे चलने वाले OnePlus Buds 3

OnePlus Buds 3 भी अब 23 जनवरी को भारत में आ रहे हैं जहां OnePlus India ने पोस्ट कर बताया है कि कंपनी 23 जनवरी को ही इसे लॉन्च करने वाला है।

भारत में वनप्लस के दो नए फोन, OnePlus 12 और OnePlus 12R, को अब जल्द लाने वाला है और ये 23 जनवरी को लॉन्च होंगे। लेकिन हाल ही में चीन में OnePlus Buds 3 और OnePlus Ace 3 के साथ लॉन्च होने के बाद, कंपनी द्वारा आधिकारिक तौर पर ये घोषणा की है कि OnePlus Buds 3 भी अब 23 जनवरी को भारत में आ रहे हैं जहां OnePlus India ने X पर पोस्ट कर बताया है कि कंपनी 23 जनवरी को ही इसे लॉन्च करने वाला है।

बता दें कि ये नए वनप्लस बड्स 3 चीन में ही पहले ही लॉन्च हो चुके हैं, मतलब उनके बारे में भी हमें सब पता है और ये इन-ईयर डिजाइन के हैं, यानी कान के अंदर भी अच्छे से लगते हैं। साथ ही हर बड का वजन सिर्फ 4.8 ग्राम है, मतलब बहुत हल्के साबित होते हैं और इनमें 10.4mm डायफ्राम वाला बास यूनिट है, जो जबरदस्त आवाज देता है, गानों के भी ऊंचे स्वर भी साफ-साफ सुनाई देते हैं और बास भी गहरा होता है।

इसके बारे में और बात करे तो ये ईयरबड्स शोर कम करने में जबरदस्त हैं और उनकी खास तकनीक (active noise cancellation) 49dB तक का शोर कम कर सकती है। जिसका मतलब है कि बाहरी शोर का 99.6% अंदर नहीं आता। मतलब, जोर-शोर वाली जगहों में भी आप इसमें गानों को बिना रुकावट सुन सकते हैं। इसके अलावा भी ये हाई-क्वालिटी आवाज़ देने में और भी ज्यादा माहिर हैं और ये LHDC 5.0 टेक्नोलॉजी इस्तेमाल करते हैं, जो कि गानों को और भी ज़्यादा साफ और ज़बरदस्त बनाता है। वही गेमर्स के तौर पर देखे तो ये ईयरबड्स सुपर हैं और ये खास गेम के साउंड इफेक्ट्स देते हैं, जैसे कि गोली चलने की आवाज़ या कार के ब्रेक लगाने की आवाज जिससे गेम खेलना और ज्यादा मज़ेदार हो जाता है।

Battery

हालाँकि, ये ईयरबड्स बिना शोर कम करने के पूरे 44 घंटे ही चलते हैं और 10 मिनट चार्ज करने से ही 7 घंटे तक चलते हैं, मतलब देखा जाए तो चार्जिंग की चिंता बिल्कुल नहीं है। साथ ही धूल-मिट्टी और पानी से भी डरने की जरूरत नहीं है क्योकि ये IP55 रेटेड हैं और सबसे अच्छी बात, वही ये ब्लूटूथ 5.3 इस्तेमाल करते हैं, जिससे कनेक्शन हमेशा मजबूत रहता है।

Accherishtey

ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!