OnePlus Buds V 38 घंटे तक की बैटरी लाइफ के साथ हुआ लॉन्च,जानें प्राइस
OnePlus ने अपने लेटेस्ट ईयरबड्स OnePlus Buds V को पेश किया है। ईयरबड्स को OnePlus Ace 3V के साथ चीन में लॉन्च किया गया है।

OnePlus ने अपने लेटेस्ट ईयरबड्स OnePlus Buds V को पेश किया है। ईयरबड्स को OnePlus Ace 3V के साथ चीन में लॉन्च किया गया है। कंपनी ने कम वजट के दाम में ऑडियो वियरेबल पेश करने की कोशिश की है। इनमें 12.4mm के टाइटेनियम प्लेटेड ड्राइवर दिए गए हैं। कनेक्टिविटी के लिए इनमें Bluetooth 5.3 का सपोर्ट है। सिंगल चार्ज में 8 घंटे तक ये चल सकते हैं। इसके अलावा चार्जिंग केस को मिलाकर टोटल टाइम 38 घंटे का बताया गया है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स।
OnePlus Buds V specifications
OnePlus Buds V में 12.4mm के टाइटेनियम प्लेटेड ड्राइवर मिलते हैं। कंपनी के मुताबिक, ये डीप बेस और क्लियर ऑडियो देते हैं। कंपनी इसमें Dolby Panoramic Sound इफेक्ट की बात भी कर रही है जिससे कि गाने सुनने का बेहतरीन अनुभव इनसे लिया जा सकता है। इनमें पहले से ही तीन साउंड मोड कंपनी दिया गया है जो कि बैलेंस्ड, डीप बेस, और क्लियर एंड ब्राइट नाम से आते हैं। HeyMelody ऐप के द्वारा इनमें कई तरह से कस्टमाइजेशन भी किया जा सकती है।
Buds में डुअल माइक्रोफोन है और AI आधारित नॉइज कैंसिलेशन फीचर भी दिया गया है। प्रत्येक Bud का वजन 4.3 ग्राम बताया गया है जो कि काफी हल्का बोला गया है। सिंगल चार्ज में ये 8 घंटे तक चला सकते हैं हालांकि ,केस के साथ मिलाकर कुल बैटरी बैकअप 38 घंटे बताई गई है।
OnePlus Buds V price
OnePlus Buds V के प्राइस की बात करें तो कंपनी ने इन्हें अफॉर्डेबल ईयरबड्स के तौर पर पेश किया है। चीन में इनका प्राइस 149 युआन (करीब 1,700 रुपये) बताई गई है, लेकिन Ace 3V स्मार्टफोन के साथ खरीदने पर प्रभावी प्राइस 139 युआन हो जाती है। OnePlus Buds V की सेल 25 मार्च से स्टार्ट होगी। इन्हें Interstellar Blue,Shadow Black , और Sandstone White कलर्स में खरीदा जा सकता है.
ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक









