Oneplus ने लांच करा Y सीरीज का नया स्मार्ट TV, मिलेगा इतना डिस्काउंट

OnePlus ने नया टीवी लॉन्च किया है। OnePlus कंपनी का स्मार्ट टीवी अफोर्डेबल रेंज और Y series का हिस्सा है आइए जानते हैं इससे जुडी और डिटेल्स

OnePlus ने नया स्मार्ट टीवी हाल ही में लॉन्च किया है। OnePlus कंपनी का नया टीवी अफोर्डेबल रेंज और वाई-सीरीज का हिस्सा है जो 50-inch स्क्रीन साइज के साथ आता है। OnePlus भारतीय स्मार्ट टीवी बाजार में लगातार नए प्रोडक्ट्स लॉन्च कर रहा है। इस ब्रांड का नया टीवी 35 हजार रुपये से कम के बजट में आता है और पहली सेल में इसे आप डिस्काउंट पर खरीद सकते है।

सेल में बायर्स को बैंक डिस्काउंट, नो-कॉस्ट EMI और दूसरे अन्य ऑफर्स मिल रहे हैं। आइए जानते हैं इस टीवी की कीमत और इसकी खास बातें :-

OnePlus TV 50 Y1S Pro की कीमत और ऑफरस

यह टीवी 32,999 रुपये के दाम पर आता है और आप इस टीवी को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon से खरीद सकेंगे। इसके अलावा आप स्मार्ट टीवी को OnePlus.in, वनप्लस एक्सपीरियंस स्टोर और दूसरे ऑफलाइन पार्टनर से भी खरीद सकेंगे।

इस स्मार्ट टीवी पर 3000 रुपये का डिस्काउंट Axis Bank क्रेडिट व डेबिट कार्ड पर मिल रहा है और EMI ट्रांजेक्शन पर भी आपको डिस्काउंट मिलेगा जिसका मतलब 9 महीने की नो-कॉस्ट EMI पर भी स्मार्ट टीवी को आप खरीद सकते हैं और अगर आप ये टीवी ऐमेजॉन से खरीदते है तो आपको एक साल के लिए Amazon Prime सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।

क्या हैं टीवी के फीचर्स ?

इस टीवी में आपको 50-inch का डिस्प्ले मिलता है, जो 4K रेज्योलूशन और 10-bit पैनल के साथ आता है। इसमें MEMC और ALLM जैसे दूसरे फीचर्स भी मिलते हैं साथ ही इस डिवाइस में HDR10+, HDR10 और HLG सपोर्ट आता है ।

दूसरे टीवी की तरह इसमें भी Gamma इंजन दिया गया है, जो डिस्प्ले की क्वालिटी को बेहतर बनता है और  ऑडियो के लिए इसमें 24W के स्पीकर दिए गए हैं, जो Dolby Atmos सपोर्ट के साथ आते हैं। इस टीवी में 64-bit का प्रोसेसर, 2GB RAM और 8GB स्टोरेज मिलता है।

ये स्मार्ट टीवी एंड्रॉयड 10 पर बेस्ड है और इसमें दो USB 2.0 पोर्ट, तीन HDMI 2.1 पोर्ट और दूसरे ऑप्शन मिलते हैं। ये स्मार्ट डिवाइस वायरलेस रिमोट, डुअल बैंड Wi-Fi, ब्लूटूथ, गूगल डुओ, DLAN और Miracast के साथ आता है।

Vishalgarh Farms

ये भी पढ़े:  Jio दे रहा है 399 रुपये का गजब ऑफर ! फ्री कॉलिंग, OTT प्लेटफॉर्म्स और बहुत कुछ

Tez Tarrar News

Yash Hasani

यश हासानी तेज़ तर्रार न्यूज़ में बतौर पत्रकार कार्य कर रहे है और इनका मानना है कि एक पत्रकार समाज के लोगो से बात कर उनकी बात को सबके सामने… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!