14 हजार से भी कम कीमत में OnePlus जल्द लॉन्च करेगा ये Smartphone
बता दें की वनप्लस नॉर्ड N30 SE5G में 6.72 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले आपको मिलता है, जिसका पिक्सेल रिजॉल्यूशन 1080x2400 है।

OnePlus द्वारा एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया गया है जिसका नाम वनप्लस नॉर्ड N30 SE5जी है। इस फोन की क्वालिटी की बात करे तो इसमें बेहतरीन डिस्प्ले है और ये नया एंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। साथ ही इसमें 5000 mAh की बड़ी बैटरी भी दी गई है जो काफी समय तक चलती है। यह फोन दो रंगों में आता है जिसमे काला और नीला है। कुल मिलाकर, यह एक बढ़िया मिड-रेंज फोन है जो की किफायती भी है और कंपनी द्वारा अभी तक इस स्मार्टफोन की उपलब्धता और वैश्विक लॉन्च की तारीख का खुलासा नहीं किया गया है।
बता दें की वनप्लस नॉर्ड N30 SE5G में 6.72 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले आपको मिलता है, जिसका पिक्सेल रिजॉल्यूशन 1080×2400 है। साथ ही यह एक 5G सक्षम स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंशन 6020 चिपसेट द्वारा ही संचालित है, जिसे 4 GB रैम के साथ जोड़ा गया है। साथ ही वनप्लस नॉर्ड एन30 एसई 5जी में आपको 128GB की स्टोरेज मिलने वाली है और इसे माइक्रोएसडी कार्ड लगाकर और बढ़ाया जा सकता है। इतना ही नहीं ये 5G फोन एंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है, जहाँ ऊपर से ही कंपनी का खुद का OxygenOS 13.1 भी लगा हुआ है।
अब बात करे इसके कैमरा की तो इस फोन में पीछे की तरफ दो कैमरे हैं जिसमे पहला कैमरा 50MP का है, जो ज्यादातर रोशनी में अच्छी तस्वीरें लेता है और इसका दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है, जो तस्वीरों को थोड़ा और खूबसूरत बनाता है। वही सामने की तरफ एक 8 मेगापिक्सल का कैमरा है, जो की काफी अच्छी सेल्फी लेता है।
हालाँकि, इस फोन में साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर लगा है, जिससे आप बहुत आसानी से फोन अनलॉक कर सकते हैं। साथ ही आपको इसमें स्टीरियो स्पीकर्स भी हैं, जो की जबरदस्त आवाज देते हैं। वही बैटरी की बात करे तो इस फोन में आपको 5000 mAh की बड़ी बैटरी मिलने वाली है, जो काफी समय तक चलती है और अगर बैटरी कम हो जाए, तो आप इसको सीधा 33W फास्ट चार्जिंग से ये जल्दी चार्ज सीधा कर सकते है।
ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक










