Oppo A78 4G इस देश में हो चूका है लॉन्च, जल्द ही लॉन्च हो सकता है भारत में

ppo ने यह फ़ोन इस महीने की शुरुआत में इंडोनेशिया में लॉन्च किया था। भारत में फोन के स्पेसिफिकेशन इंडोनेशियाई वेरिएंट के समान ही होने की उम्मीद लगाई जा रही है।

Oppo A78 4G जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है। Oppo ने यह फ़ोन इस महीने की शुरुआत में इंडोनेशिया में लॉन्च किया था। भारत में फोन के स्पेसिफिकेशन इंडोनेशियाई वेरिएंट के समान ही होने की उम्मीद लगाई जा रही है। वहां यह फ़ोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ था। साथ ही 67W वायर्ड SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्टेड 5,000mAh की बैटरी दी गई थी।

Oppo A78 4G के एक्सपेक्टेड स्पेसिफिकेशन-

Oppo A78 4G के भारतीय वेरिएंट में 6.43-इंच फुल-HD+ AMOLED डिस्प्ले होने की उम्मीद है, जिसका रेज्युलेशन 1,080×2,400 पिक्सल हो सकती है। साथ ही रिफ्रेश रेट 90Hz और टच सैंपलिंग रेट 180Hz तक इस फ़ोन में मिल सकता हैं। इस फ़ोन में इंडोनेशियाई वेरिएंट की तरह ही कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन और एंड्रॉइड 13 के साथ आने की संभावना है।

इसमें भी ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर हो सकता है। इस फ़ोन के साथ रैम 8GB से 16GB तक और 256GB तक इनबिल्ट स्टोरेज होने की उम्मीद है। इसमें डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर और 2-मेगापिक्सल सेंसर हो सकती है, जबकि फ्रंट कैमरा में 8-मेगापिक्सल सेंसर की संभावना है।

Oppo A78 4G में 67W वायर्ड SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी होने की उम्मीद है। इंडोनेशिया में Oppo A78 4G की कीमत अकेले 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत IDR 35,99,000 (लगभग 20,000 रुपये) है। जबकि Oppo ने इस साल जनवरी में भारत में Oppo A78 5G लॉन्च किया था, जिसकी कीमत 18,999 रूपये थी। अनुमान है कि 27 जुलाई तक इसके भारत में भारत में लॉन्च की घोषणा कंपनी कर सकती हैं।

Accherishteyये भी पढ़े: Samsung Galaxy Z Flip 5 लॉन्च, जानिए स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!